14 नवंबर 2023 का दिन मंगलवार है। आज ग्रह की स्थिति के बारे में बात करें तो गुरु मेष राशि में है और शुक्र और केतु कन्या राशि में सूर्य और मंगल तुला राशि में विराजमान है। बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं आज कुंभ राशि में और राहुल मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
बृहस्पति अभी भी वक्री चल रहे हैं शुक्र नीच के शनि नीच के चंद्रमा नीच के हैं। आइए आपको बताते हैं इन ग्रहों की स्थिति के बाद आपके आज के राशिफल के बारे में जिसे जानने के बाद आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक आज किसी भी तरह की यात्रा को करने से बचे क्योंकि इस दौरान चोट लगने की आशंका है। आज किसी परेशानी में भी आप पड़ सकते हैं इसी वजह से किसी के साथ भी ज्यादा खराब व्यवहार ना करें। थोड़ा बच के पार करने वाला समय है स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम और संतान की स्थिति आज काफी अच्छी नजर आ रही है और व्यवसाय भी काफी अच्छा चलेगा सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज मौज मस्ती भरे पलों का आनंद ले सकेंगे प्रेम की शुरुआत हो सकती है। प्रेम विवाह की तरफ आप अपने कदम को आगे बढ़ा सकते हैं स्वास्थ्य प्रेम और व्यवसाय की स्थिति आज काफी अच्छी नजर आ रही है जो बहुत ही शानदार है। आज जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल गुजार सकते हैं और उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। हरी वस्तु को अपने पास रखें जो आपके लिए शुभ साबित होगा कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और आज आपका परिश्रम और कार्य शैली को देखकर शत्रु भी आपके मित्र बनने की कोशिश करेंगे।स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा और प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। व्यवसाय में आज तेजी देखी जा सकती है आज निकट के मंदिर में जाकर लाल वस्तु का दान करें जिससे आपके ग्रहों की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक आज भावनाओं में आकर किसी भी तरह का निर्णय नहीं ले लिखने पढ़ने में आज समय व्यतीत करें स्वस्थ और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। व्यवसाय को लेकर जो परेशानियां सामने आ रही थी वह आज हल हो सकती है भगवान शिव का ध्यान लगाए और लाल वस्तु को अपने पास रखें जिससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से भूमि खरीदना चाह रहे थे आज उनके लिए उचित समय है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव नजर आ रही है। आज घर में मनमुटाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति आज काफी अच्छी नजर आ रही है। व्यवसाय भी काफी अच्छा है आज यात्रा के दौरान पीली वस्तु को अपने पास रखें जिससे सभी कष्ट दूर होंगे।