18 अक्टूबर 2023 का दिन बुधवार है। बुधवार का दिन सनातन संस्कृति में भगवान गणेश का माना जाता है जो देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं। भगवान गणपति की कृपा आज तीन राशियों के ऊपर होने वाली है जिससे उनके बिगड़ते हुए काम अपने आप बन जाएंगे।
सिर्फ यह नहीं ग्रहों की चाल के अनुसार तीन राशियों के ऊपर आज सूर्य की कृपा भी होने जा रही है जिसकी वजह से हर कार्य में इन राशियों वालों को सफलता मिलेगी।आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे बढ़ा सकते हैं और उसके बाद आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए परिस्थितिया अभी भी प्रतिकूल बनी हुई है। अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहने की बहुत जरूरत है। आज अगर संभव हो तो किसी भी तरह के यात्रा को ना करें क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति पहले के मुकाबले आज बेहतर नजर आ रही है और इसमें आपको सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज अपने पराक्रम से अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों से आज सावधान रहने की जरूरत है जो मुंह पर मीठी बातें बोलकर आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल गुजार सकते हैं व्यवसाय की स्थिति आज अच्छी नजर आ रही है। ऐसे जातक जो नई चीजों को खरीदने को उत्सुक है आज उनके लिए अनुकूल समय है कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के ज्ञान में आज वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं। ऐसे छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है ऐसा काम जो लंबे वक्त से रुका हुआ था आज वह चल पड़ेगा जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। स्वास्थ्य में आज थोड़ी सी गिरावट देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज भावनाओं में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लीजिए क्योंकि जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आज ऐसे जातक जिनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। व्यवसाय की स्थिति आज उत्तम नजर आ रही है भगवान गणेश की कृपा कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। घर में कलह की उत्पत्ति हो सकती है जिसकी वजह से मन परेशान बना रहेगा। व्यापार की स्थिति आज सिंह राशि वाले जातकों की काफी अच्छी नजर आ रही है ऐसे जातक जो वाहन और भूमि खरीदने की योजना बना रहे थे आज उनके लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा जाएगा जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।