19 अक्टूबर 2023 का दिन गुरुवार है। गुरुवार का दिन सनातन संस्कृति में भगवान विष्णु का माना जाता है जो गुरु का रूप है। आज के दिन जो व्यक्ति भी निकट के मंदिर में जाकर चने की दाल दान में और गरीबों की मदद करता है तब गुरु की कृपा उनके ऊपर होती है और उनके जीवन में आने वाले सभी कष्ट का निवारण वह कर देते हैं।
आज ग्रह की चाल के अनुसार भी तीन राशियों के ऊपर गुरु की कृपा होने वाली है जिसकी वजह से उनकी जो खराब दिनचर्या चल रही थी उससे उन्हें राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जिनका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा था उन्हें अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। आज आपको पेट संबंधित शिकायत हो सकती है जिसकी वजह से मन विचलित रहेगा। व्यापार की स्थिति आज मेष राशि वाले जातकों की अच्छी नजर आ रही है। आर्थिक रूप से मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन संपन्न रहने वाला है। लाल वस्तु को अपने पास रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आनंदमयी गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आज खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज वृषभ राशि वाले जातकों की रुचि बनी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको सुनने को मिल सकती है। ऐसे जातक जो व्यवसाय की मंदी से परेशान थे आज उसमें तेजी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने अज्ञात शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। ऐसे कार्य जो लंबे समय से रुके हुए थे वह अपने आप चल पड़ेंगे जिससे मन प्रसन्न होगा। आज लंबी यात्रा के संकेत बनते नजर आ रहे हैं। दफ्तर में सहकर्मियों से मुलाकात होगी और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक आज घरेलू कलह की वजह से बहुत परेशान रहेंगे आज आर्थिक रूप से आपका दिन कष्टकारी जाने वाला है। भावुकता में आकर किसी भी निर्णय को नहीं ले नहीं तो यह असमंजस की स्थिति को जन्म दे सकती है। आज संतान पक्ष की तरफ से भी आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कर्क राशि वाले जातक आज धार्मिक कार्य में अपना मन लगाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जो व्यवसाय की वजह से परेशान चल रहे थे उन्हें आज अपने से बड़ों की सलाह लेनी पड़ सकती है। आज घरेलू कलह की वजह से आपका मन परेशान बना रहेगा। आज स्वास्थ्य में आपकी सुधार देखने को मिल सकता है, पीले वस्त्रो का धारण करें जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। सूर्य को जल देते रहें। आर्थिक रूप से सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन संपन्न रहने वाला है। कुल मिलाकर गुरु की कृपा आज सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर होगी।