1 अक्टूबर 2023 का दिन रविवार है। कहा जाता है कि ग्रहों में सबसे ज्यादा बलवान सूर्य होता है और आज सूर्य की चमक तीन राशियों के ऊपर पड़ने वाली है जिसकी वजह से तीन राशियों का आज भाग्य उदय होगा और उनके रुके हुए कार्य आज अपने आप संपन्न हो जाएंगे।
ऐसे जातक जो व्यवसाय के ना चल पाने की वजह से परेशान थे आज उन्हें भी इसमें सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर आज सूर्य तीन राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाला है। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के मन में आज नकारात्मकता का प्रभाव हावी रहेगा। आप व्यर्थ की चिंता करेंगे जिससे आपके लिए नई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ भी आपके मतभेद की स्थिति बन रही है। आर्थिक रूप से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आय से ज्यादा अधिक खर्च होने की वजह से परेशान रहेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में परेशानी बनी रहेगी क्योंकि आंख और सर का दर्द आपके लिए परेशानी उत्पन्न करेगा। व्यवसाय की गति भी आज धीमी रहेगी जिससे मन परेशान रहेगा। आज आप अज्ञात भय की वजह से परेशान नजर आएंगे। आज आय भी कुछ खास नहीं होने वाली है भगवान का ध्यान लगाए और सूर्य को जल दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज मानसिक तनाव से परेशान नजर आएंगे। आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आज दफ्तर में सीनियर से मनमुटाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आज आप आलस महसूस करेंगे व्यवसाय की स्थिति आज अच्छी बनती दिख रही है। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज आय के एक से अधिक साधन खुल सकते हैं। किसी मित्र की वजह से आज रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो अभी उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें।
आज कर्क राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आर्थिक रूप से भी आज का दिन संपन्न रहने वाला है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। कुल मिलाकर कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है भगवान शिव का ध्यान लगाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के आज मान सम्मान में हानि हो सकती है। आज दफ्तर या व्यवसाय के किसी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं जो कष्टदायक रहेगा। आज सहकर्मियों के बीच आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
स्वास्थ्य आज मध्यम रहने के आसार नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से तो दिन संपन्न रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है।