27 सितंबर 2023 का दिन बुधवार है सनातन संस्कृति में बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है जो देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं।
आज ग्रह की चाल के अनुसार तीन राशियों के ऊपर भगवान गणेश की कृपा होने वाली है. माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.
आज ऐसे जातक जो व्यवसाय और राजनीति में रुचि रखते हैं उनके लिए दिन बेहद कारगर होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जो व्यवसाय में रुचि रखते हैं आज उनके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्य में थोड़ी सी रुकावटें आ सकती है लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।
अगर आज आप किसी यात्रा को कर रहे हैं तो उसमें आपको कष्ट मिल सकता है। संतान की स्थिति आज आपकी अच्छी नजर आ रही है आज शनिदेव को प्रणाम करें जिससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले ऐसे जातक जिनके व्यवसाय में लगातार रुकावट आ रही थी आज उन्हें सफलता मिलने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पिता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना पड़ सकता है।
आज प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी बन रही है। पत्नी के साथ वैचारिक मतभेद देखने को मिल सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी जिससे भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के मन में आज एक अज्ञात भय की भावना बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप खुद के भीतर एक अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे।
आज आपको अपमानित होने का भय सताता रहेगा व्यापार की स्थिति आज मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और भगवान गणेश को प्रणाम करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए समय आज थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। व्यवसाय में आज अड़चन आ सकती है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। किसी नाते रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है।
जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष में अगर आपने किसी को धन दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज व्यवसाय के सिलसिले में किसी यात्रा पर निकल सकते है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। ऐसे जातक जिनका पत्नी के साथ मतभेद चल रहा था आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। आज आपके ऊपर मानसिक तनाव हावी रहेगा।
दफ्तर में आज आप अपने कार्य की वजह से प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है जहां पर आर्थिक रूप से दिन संपन्न रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे।