30 अक्टूबर 2023 का दिन सोमवार है। आज ग्रह की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु और चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा सूर्योदय के समय मेष राशि में उसके साथ राहु भी सूर्योदय के समय मेष राशि में और बाद में मीन राशि में चले जाएंगे। दोपहर के बाद चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में चले जाएंगे।
शुक्र राशि में सूर्य मंगल बुध के तुला राशि में और शनि कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं जिसकी वजह से तीन राशियों के ऊपर आज इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल जिसे जानकर सफलता पूर्वक आप अपने कदम को आगे बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जिनका जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा था उसमें थोड़ा सा सुधार देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आज मधुरता देखने को मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति जिनकी खराब चल रही थी उसमें थोड़ा सा सुधार देखने को मिल सकता है। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा पीली वस्तु को अपने पास रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले बात जातकों के वाणी में सौम्यता बढ़ेगी। सुख समृद्धि में आज वृद्धि के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे जिसकी वजह से मन प्रसन्न बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आज नयापन देखने को मिलेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। पीली वस्तु का दान करें जिसकी वजह से आपके ग्रहों की स्थिति में सुधार होगी। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक अधिक खर्च की वजह से बेहद परेशान रहेंगे। हालांकि व्यवसाय के आय में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे चिंता कम होगी। स्वास्थ्य की स्थिति आज अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति भी आज काफी अच्छी नजर आ रही है जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। आज के दिन आप लाल वस्तु को दान करें जिसकी वजह से आपकी ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले ऐसे जातक जो धन की वजह से परेशान चल रहे थे उनके लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। रिश्तेदारों से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्य आपके साथ रहेगा जिसकी वजह से हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय और स्वास्थ्य की स्थिति आज आपकी काफी अच्छी नजर आ रही है। आज के दिन निकट के मंदिर में जाकर काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जो अपने खराब स्वास्थ्य से परेशान चल रहे थे आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं इस दौरान अपनी जेब में पीली वस्तु जरूर अपने साथ रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है परिवार के साथ खूबसूरत समय गुजार सकते हैं।