30 सितंबर 2023 का दिन शनिवार है। आज ग्रह की चाल के अनुसार तीन राशियों में काफी बड़े बदलाव के संकेत देखे जा रहे हैं। आपको बता दे कि शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का माना जाता है जो व्यक्तियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और उचित न्याय करते हैं।
वही आज बजरंगबली का दिन भी है और जो व्यक्ति भी प्रातः काल स्नान करने के बाद बजरंगबली का ध्यान लगाता है तब बजरंगबली उसके ऊपर अपनी कृपा जरूर बरसाते हैं। आइए आपको बताते हैं आज कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक आज धन के खर्च की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। आपके मन में आज तनाव और घबराहट के भाव बनते रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति आज अच्छी नजर आ रही है। प्रेम और संतान की स्थिति भी आज अच्छी नजर आ रही है।
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें पीले वस्तु को अपने पास रखें जिससे ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी रहेगी कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है जहां पर जाने से आपको आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। ऐसे जातक जो नौकरी की तलाश में थे आज उन्हें यह शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है।
आज अचानक से आपके पास धन प्राप्ति भी हो सकती है जिससे आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान विष्णु का ध्यान लगाए कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे थे आज इसमें उन्हें विजय प्राप्त हो सकता है। आज आपको पिता का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। आर्थिक रूप से मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुदृढ़ रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले ऐसे जातक जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा था आज इसमें परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आज भाग्य आपके साथ रहेगा और आप जिस कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। ऐसे व्यक्ति जिनका व्यवसाय काफी समय से ठप्प पड़ा हुआ था आज उसमें तेजी देखी जा सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिससे आप उत्साह पूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज परिस्थिति प्रतिकूल रहने वाली है। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो उसमें आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेनदेन संबंधित कार्यों को आज टाल दे क्योंकि इसमें आपको नुकसान ही होने के आसार नजर आ रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें धन के अधिक खर्च की वजह से मन परेशान रहेगा भगवान विष्णु का ध्यान लगाए।