3 अक्टूबर 2023 का दिन मंगलवार है। मंगलवार का दिन सनातन संस्कृति में बजरंगबली का माना जाता है जो देवताओं में सबसे शक्तिशाली है।
आज ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार भी तीन राशियों के ऊपर बजरंगबली की कृपा होने वाली है और ऐसे जातक जो लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें एक बड़ी खुशखबरी आज देखने को मिल सकती है।
आज बजरंगबली की कृपा तीन राशियों के ऊपर बरसने वाली है और आइए आपको बताते हैं वह कौन सी राशियां होने वाली है जिनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जो आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे आज उनकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है जिसकी वजह से पैसों का खर्च भी अधिक होगा जिससे मन में तनाव बढ़ेगा आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है किसी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है आज काली मां को प्रणाम करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर आज बजरंगबली की कृपा रहेगी। आज आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होगा जिसकी वजह से आप किसी भी कार्य को शानदार तरीके से संपन्न करेंगे। आज आर्थिक रूप से भी वृषभ राशि वाले जातकों का दिन संपन्न रहने वाला है और उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। आज किसी पीली वस्तु का दान करें जिससे बजरंगबली की कृपा आपके ऊपर होगी और वह आपसे प्रसन्न होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन परेशान रहेगा। धन के अधिक खर्च की वजह से मन चिंतित रहेगा लेकिन आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। आज स्वास्थ्य में सुधार होने के पूरे आसार हैं। पिता से बातचीत करके मन का बोझ हल्का हो सकता है। व्यवसाय में आज की स्थिति बेहतरीन नजर आ रही है जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। काली मां को प्रणाम करें कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से धन के लिए परेशान थे आज उनके पास अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष की तरफ से भी आज धन लाभ होने के पूरे आसान नजर आ रहे हैं जो व्यक्ति नया कार्य शुरू करना चाह रहे थे आज उनके लिए बहुत ही उत्तम समय है। आज धार्मिक कार्यों में भी कर्क राशि वाले जातकों की रुचि बढ़ेगी जिससे भगवान का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जिनका व्यवसाय लंबे समय से चल नहीं रहा था आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपको अपने पिता का साथ मिलेगा जिससे आपका मनोबल मजबूत होगा। आज कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा जिसकी वजह से आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे बढ़ा सकते हैं। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है जहां पर निश्चित रूप से सफलता उनके कदम को चूमेगी।