दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियां में से एक मानी जाती है। पिछले कुछ सालों में इन दोनों ने अपने रिश्ते को जिस मजबूत ढंग से चलाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन दोनों ने जब एक दूसरे के साथ शादी की थी तब उनके चाहने वाले इन दोनों के रिश्ते के लिए बहुत खुश हुए थे।
हालांकि रणवीर सिंह से रिश्ते में आने के पहले दीपिका का नाम कई बड़े अभिनेताओं के साथ जोड़ा जा चुका था लेकिन उसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह के साथ जीने मरने की कसमें खाई और बड़े ही शानदार अंदाज में वह उनके साथ समय गुजारने लगी।
लेकिन आइए आपको बताते हैं हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अब रणवीर सिंह के साथ ऐसी कौन सी बात का जिक्र कर दिया है जिसे सुनने के बाद खुद रणवीर सिंह को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ है।
करण जौहर के शो में दीपिका ने बताई अपनी सच्चाई, रणवीर सिंह भी नहीं कर पाए यकीन
करण जौहर के कॉफी शो में अक्सर यह देखा जाता है की नामी सितारे अपने जीवन से जुड़ी हुई ऐसी सच्चाइयों को बताते हैं जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में इसका नजारा तब देखने को मिला है जब करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे हुए थे।
इस शो में दीपिका ने अपने रिश्तों के बारे में बात की जिसमें उन्होंने यह बताया कि वह रणवीर सिंह से बहुत प्यार करने लगी थी लेकिन इसके साथ में दीपिका ने यह भी बताया कि रणवीर सिंह को भले ही वह अपने दिल में जगह दे चुकी थी लेकिन उसके बाद भी वह अपने लिए एक बेहतर साथी की तलाश कर रही थी। आइए आपको बताते हैं दीपिका के बयान पर रणवीर सिंह ने क्या प्रतिक्रिया दी थी जिसका यकीन किसी को नहीं हो रहा है।
रणवीर सिंह से प्यार करने के बाद भी बेहतर की तलाश में थी दीपिका पादुकोण, खुद बताइ इस अभिनेत्री ने सच्चाई
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला है जब इस अभिनेत्री ने करण जौहर के शो में अपने और रणवीर के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है। दीपिका पादुकोण के मुताबिक वह मन बना चुकी थी कि रणवीर सिंह से वह शादी करेगी लेकिन उसके बाद भी वह बेहतर की तलाश में थी।
दीपिका के मुंह से इस बात को जैसे ही रणवीर सिंह ने सुना तब वह काफी नाराज हो गए और दीपिका को यह बोलते नजर आए कि आखिर तुम ऐसा कैसे कर सकती हो। दूसरी तरफ इन दोनों सितारों के बयान को सुनने के बाद करण जौहर प्यार से मुस्कुराते नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यह प्रतिक्रिया काफी तेजी से वायरल हो रही है और हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह का बस इस्तेमाल किया है क्योंकि अगर उन्हें बेहतर साथी मिल जाता तो वह रणवीर सिंह को छोड़ देती।