7 अक्टूबर 2023 का दिन शनिवार है। शनिवार का दिन देवी देवताओं में न्याय के देवता शनिदेव का माना जाता है। शनि देव राजा और रंक किसी में कोई फर्क नहीं करते हैं और वह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। वही आज बजरंगबली का दिन भी है और प्रातः काल जो व्यक्ति भी स्नान करके बजरंगबली का ध्यान लगाता है तब बजरंगबली उनके ऊपर अपनी कृपा बरसाते हैं।
आज ग्रह की चाल के अनुसार भी तीन राशियों के ऊपर शनि देव और बजरंगबली की कृपा होने वाली है जिससे उन राशियों की आर्थिक स्थिति में काफी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के व्यवसाय में आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिल सकता है जिससे मन खुश रहेगा। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और जिस काम में आप हाथ लगाएंगे वहां पर आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है आज सूर्य को जल अर्पित करते रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। व्यवसाय में आज वृषभ राशि वाले जातक की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। स्थान परिवर्तन के योग भी आज वृषभ राशि वाले जातकों के दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है जहां पर हर कार्य में उन्हें सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक रुचि वाला रहने वाला है। आज भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। धन का आगमन अचानक से हो सकता है जिससे मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है जहां पर उनके मन को शांति मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक स्थिति बहुत संपन्न रहने वाली है। आज आपको जिस चीज की जरूरत होगी वह चीज आपके पास उपलब्ध होगी जिससे मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में आज थोड़े से वैचारिक मतभेद देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में सांयकाल के बाद आर्थिक स्थिति उन्नत दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर कर्क राशि वाले जातियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक आज व्यर्थ के तनाव से ग्रस्त रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति आज अच्छी नजर आ रही है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी इसीलिए शनि देव का ध्यान लगाए। बच्चों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं जिससे थोड़ा सा मन अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद देखने को मिल सकते हैं। आज व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं जो सफल साबित होगा।