महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीन बड़े खिताब दिलाए है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले धोनी अब 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उसके बाद यह खिलाड़ी अपने परिवार के साथ कीमती समय गुजारता नजर आता है। हालांकि अभी भी धोनी आईपीएल में खेलते नजर आते हैं और वहां पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों को दीवाना बना देते हैं।
अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए पहचाने जाने वाले धोनी हाल ही में सोशल मीडिया पर तब चर्चाओं में आ गए हैं जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वह कौन सी तस्वीर को साझा किया है जिसे देखते ही सभी लोग दीवाने हो चुके हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि माही जैसा कोई नहीं।
महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक को देखकर दीवाने हो गए हैं सभी, लग रहे थे बिल्कुल 25 साल के धोनी
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। हालांकि वह सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते लेकिन हाल ही में अब उनकी जो तस्वीर सबके सामने आई है उसे देखकर सभी लोग दीवाने हो गए हैं।
धोनी की हालिया तस्वीरों की बात करें तो यह तस्वीर ठीक उन दिनों की याद दिला रही है जिसमें धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी क्योंकि इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी बड़े बालों के साथ में नजर आ रहे हैं।
सिर्फ यही नहीं इस दौरान उन्होंने क्लीन सेव लुक रख रखा है और उनके बाल भी काफी बड़े हैं जो बहुत ही शानदार नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं माही को इस अंदाज में देखकर कैसे उनके चाहने वाले दीवाने हो गए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने नए लुक में जीत लिया अपने चाहने वालों का दिल, कर रहे हैं सभी लोग जमकर तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब इस दौरान उनके बाल काफी बड़े थे और वह बड़े ही शानदार तरीके से मैदान में कदम रखते थे। हाल ही में उनका वही पुराना अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसे देखकर उनके चाहने वाले दीवाने हुए जा रहे हैं।
हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि धोनी अभी भी अपनी शानदार फिटनेस और लुक की बदौलत बिल्कुल 25 साल के नजर आ रहे हैं। धोनी के इस नए अवतार को देखकर उनके चाहने वाले बहुत खुश हो रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वाकई में धोनी के जैसा और कोई नहीं है। आपको बता दे कि संन्यास के बाद भी धोनी आईपीएल की तैयारी में लगे हुए हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की यह खूबसूरत तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब सभी लोग इस खिलाड़ी की और भी ज्यादा तारीफ करते नजर आ रहे हैं।