आज 2 अक्टूबर 2023 है। आज समूचे भारतवर्ष में गांधी जयंती बहुत धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। आज का दिन सोमवार है जो सनातन संस्कृति में बहुत शुभ माना जाता है और यह कहा जाता है कि आज का दिन शिव जी को समर्पित होता है जो देवों के देव है।
आज ग्रहों की चाल के अनुसार भी तीन राशियों के ऊपर महादेव की कृपा होने वाली है और ऐसे जातक जो राजनीति में रुचि रखते हैं उन्हें आज निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है।
आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं और आपको उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। आप आज अपने गुप्त शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे जिससे निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर में खुशियों वाला माहौल रहेगा।
जीवनसाथी के साथ कीमती पल गुजार सकते हैं। आज हरे रंग की किसी वस्तु का गरीबों को दान करें जिससे महादेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है जहां उनका व्यापार भी बहुत अच्छा चलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों का मन आज परेशान रहेगा। किसी अज्ञात भय की वजह से आप परेशान नजर आएंगे। धन के खर्च अधिक हो सकते हैं जिसकी वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। पल में आपके चेहरे पर हंसी आएगी तो अगले ही पल नाराजगी के भाव उत्पन्न होंगे। व्यवसाय की स्थिति आज मिली जुली नजर आ रही है कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में आज आय की स्थिति मजबूत होगी लेकिन जीवन में अभी भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मन में असमंजस के भाव उत्पन्न होंगे जिससे निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। मां काली को प्रणाम करें जिसके बाद आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति भी मिथुन राशि वाले जातकों की अच्छी नजर आ रही है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले ऐसे जातक है जिनका मन अपने व्यवसाय की वजह से परेशान चल रहा था उसमें कोई सुधार देखने को नहीं मिलेगा। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तब उसे कुछ दिनों के लिए टाल दे क्योंकि यह आपके लिए अनुकूल समय नहीं है। व्यवसाय की स्थिति आज ठीक-ठाक नजर आ रही है कुल मिलाकर कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के मान सम्मान में आज ठेस पहुंच सकती है। ऐसे जातक जो नौकरी करते हैं उन्हें यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन संपन्न रहने वाला है। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाने वाला है और भगवान शिव की कृपा उनके ऊपर बनी रहेगी।