नीता अंबानी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। जिस अंदाज में नीता अंबानी ने अपने पति का साथ दिया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान दिया है और उसके अलावा उन्होंने कई अन्य व्यवसाय की शुरुआत भी की है जिसमें उन्हें खूब सफलता मिली है।
साल 2023 में भी नीता अंबानी ने कई अहम फैसले लिए थे जिसकी वजह से उनकी कंपनी काफी आगे बढ़ी थी लेकिन अपने व्यवसाय के अलावा नीता अंबानी अक्सर अपनी आलीशान जिंदगी की वजह से चर्चाओं में रहती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर नीता अंबानी कैसे दिन की शुरुआत काफी महंगे तरीके से करती है। आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी के ऐसे कौन से महंगे और आलीशान शौक है जिसकी बराबरी आम इंसान कभी नहीं कर सकता है।
नीता अंबानी की चाय
नीता अंबानी किसी आम व्यक्ति की तरह ही अपने दिन की शुरुआत चाय के कप के साथ में करती है उन्हें बिना चाय पिए चैन नहीं आता है। लेकिन आपको बता दे कि आम व्यक्ति जहां ₹10 से लेकर ₹50 तक की चाय पीता है वही नीता अंबानी सुबह उठते ही ₹300000 की चाय पी जाती है।
जिस किसी ने भी उनकी चाय की कीमत के बारे में सुना है तब लोगों को यकीन नहीं हुआ है लेकिन आपको बता दे कि दरअसल उनकी कप चाय के मुकाबले ज्यादा महंगी होती है नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती है वह जापान की सबसे पुरानी क्रोकरी ब्रांड है। इसी कंपनी के कप में नीता अंबानी चाय पीना पसंद करती हैं जिसके सेट की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए है।
नीता अंबानी की लिपस्टिक
नीता अंबानी किसी भी महफिल में जाती है तब सभी लोग उनकी खूबसूरती पर दीवाने हो जाते हैं आपको बता दे कि वह ना सिर्फ महंगे मेकअप का इस्तेमाल करती है बल्कि वह इस दौरान जिस लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है वह सिर्फ खास तौर पर उनके लिए ही बनाया जाता है।
बात करें उनके लिपस्टिक के कुल कलेक्शन की तो उनके पास तकरीबन 4 करोड रुपए की लिपस्टिक का कलेक्शन है जिसमें वह हर परिधान के साथ अलग-अलग रंग के लिपस्टिक को लगाती है इस बात को सुनकर किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ है।
नीता अंबानी की साड़ी
मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी ना सिर्फ अपने गहने और दूसरे बातों के लिए चर्चा में रहती है बल्कि सबसे ज्यादा उनकी चर्चा उनके कपड़ों के लिए होती है। आपको बता दे कि पिछले ही साल जब अमेरिका के व्हाइट हाउस में उन्हें निमंत्रण मिला था तब इसके लिए वह 40 करोड रुपए की साड़ी पहन कर गई थी जिससे साफ पता चलता है कि वह किस तरह की आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
यही नहीं उन्होंने अपने बेटे की शादी में भी 40 लाख रुपए की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसे बनाने में एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लग गया था। उनकी इसी आलीशान जिंदगी को देखकर सभी लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आते हैं।