28 सितंबर 2023 का दिन गुरुवार है। आपको बता दे कि गुरुवार का दिन ग्रह और नक्षत्र की की चाल में बेहतरीन योग दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से आज राजनीति जगत में काफी उठापटक देखने को मिल सकती है।
आज का दिन विष्णु देव का माना जाता है और आज जो व्यक्ति भी निकट के मंदिर में गुड़ और चना का दान करता है तब भगवान विष्णु उसकी सारी पुकार सुन लेते हैं।
ऐसे जातक जिनकी उम्र ज्यादा होने के बाद भी विवाह नहीं हुआ है आज उनके घर मेहमान आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल जिसे जानकर आप सफलतापूर्वक अपने कदम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जो पैसों की तंगी से परेशान चल रहे थे आज उसमें अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी के बाद भी मन खुश नहीं रहेगा स्वास्थ्य को लेकर मन में तनाव बना रहेगा।
आज जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले ऐसे जातक जो व्यवसाय करते हैं आज उसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपके ऊपर तनाव हावी हो सकता है जिससे मन चिड़चिड़ा रहेगा।
आज अपने दफ्तर में काम करने वाले उच्च अधिकारियों के प्रति परेशानी की स्थिति बनी रहेगी। बड़ी खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है जहां पर आय में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने व्यवसाय या नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं जिसकी वजह से शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा में किसी पर भी भरोसा ना करें।
धन के अत्यधिक खर्चे में बचाव करने का प्रयास करें नहीं तो व्यर्थ का तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी कुल मिलाकर मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज परिस्थितिया प्रतिकूल रहने वाली है। आज आप किसी भी यात्रा को करने से बचे क्योंकि यात्रा में आपको जोखिम हो सकता है। आज अगर आप किसी नई संपत्ति को खरीदना चाहते थे तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे क्योंकि इस समय इसकी परिस्थितियों सही नहीं नजर आ रही है। आर्थिक रूप से कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संपन्न रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे जातक जिनकी जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है वह अपने जीवन साथी के साथ बातचीत करके मामले को सुलझा ले नहीं तो यह बात व्यर्थ में आगे बढ़ सकती है।
सिंह राशि वाले जातकों के लिए व्यवसाय की स्थिति आज अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है जहां पर जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा मतभेद देखने को मिलेगा।