ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशि का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है और इन्हीं के चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज का दिन सोमवार है और हिंदू धर्म में सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है।
इस दिन अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद महादेव की आराधना करते हैं तब इससे आपका ग्रह बलवान होता है और आपके जीवन में आ रही रुकावटें अपने आप समाप्त हो जाती है। आइए आपको बताते हैं आज किन राशि वाले जातको को सावधान रहने की जरूरत है और किन के ऊपर महादेव की कृपा होगी।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। आज आपके आत्मविश्वास की वजह से आपकी भरपूर प्रशंसा हो सकती है। आज आप सतर्क रहने की कोशिश करें जिससे आपको प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
आप की वाणी आपके लिए सबसे बेहतरीन अस्त्र साबित होगा जिससे आप अपने काम को आसानी से निकलवा लेंगे। आर्थिक रूप से भी मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संपन्न रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। आपको आज बोनस या वेतन में वृद्धि मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। लेकिन इन पैसों को आप जल्दी से किसी अच्छे जगह पर निवेश कर ले।
जुए से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि आज का दिन जोखिम भरा है ऐसे में आप कोई भी गलत फैसला ना उठाएं। संपत्ति में बढ़ोतरी होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपने विचारों को व्यक्त करके कार्यभार संभाल सकते हैं और साथ में आप पूरी तरह से ऊर्जावान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा और इसे इसी तरह से बरकरार बनाए रखें। अपने आप पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नहीं करें नहीं तो इससे आपको ही नुकसान होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और आर्थिक रूप से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक अपने मन पर भरोसा रखें। कर्क राशि वाले जातक आज जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। छात्रों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है और जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे थे उनके लिए उचित योग नजर आ रहे हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है और व्यवसाय के सिलसिले में किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है जहां लाभ के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे आज उनकी वह तलाश पूरी हो सकती है। आज किसी मित्र के माध्यम से आर्थिक लाभ दिखाई दे रहे हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। ऐसे जातक जो घर से दूर रहते हैं आज उन्हें किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है जहां आर्थिक रूप से भी उनका दिन संपन्न रहेगा।