आज 30 दिसंबर 2023 है। आज साल का आखिरी शनिवार है। शनिवार का दिन सनातन संस्कृति में भगवान बजरंगबली का माना जाता है जो अपने भक्तों के ऊपर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सिर्फ बजरंगबली ही नहीं बल्कि आज शनिदेव का दिन भी है जो इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।
आज शनिदेव की दृष्टि तीन राशियों के ऊपर पड़ने वाली है जिसकी वजह से इन लोगों को आज सावधान रहने की बहुत जरूरत है वही बजरंगबली की कृपा से आज दो राशि वाले लोगों को उनके हर कार्य में सफलता मिलेगी। आइए आपको बताते है कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपने जो काम भी सोच रखे थे वह सभी काम आज पूरे होंगे। परिवार के साथ किसी मांगलिक की यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको अपने गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना होगा नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती
वृषभ राशि
ग्रह की की चाल के अनुसार वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज ग्रह की स्थिति बिल्कुल अनुकूल है। संतान पक्ष की तरफ से आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान विशेष रूप से रहेगा।
जिससे आपके मन में ऊर्जा का संचार होता रहेगा। दूसरों पर आज भरोसा करने से बचे नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का सबक बन सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान करें इससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के मन में आज कुछ बेहतर करने का उमंग रहेगा। आपके प्रयास से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। किसी मित्र के साथ कहासुनी होने की स्थिति बनती नजर आ रही है अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
अपने मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने पर तनाव की स्थिति में रहेंगे। परिवार के लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखें इससे आपके मन में खुशियों का संचार होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको का आज ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। आज जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय को आप ले सकते हैं। लंबे समय से जो चिंता और तनाव से आप घिरे हुए थे आज उससे राहत मिलने के आसार हैं।
ऐसे जातक जो किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं उन्हें आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यस्तता के बावजूद अपने बच्चों को समय देने की कोशिश करें इससे आपका मन प्रसन्न होगा और ग्रह नक्षत्र की स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेगी लेकिन आप उसे सामान्य कर लेंगे। भावनाओं में आकर किसी भी निर्णय को ना ले नहीं तो आपसे गलती हो सकती है। शाम में किसी परिजन से कोई जानकारी मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी।
आज लेनदेन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करें जिससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का आज निवारण हो सकता है और आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है