आईपीएल की खुमारी इन दिनों पूरे भारत में सब के ऊपर छाई हुई है। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है और सभी सर्वश्रेष्ठ 10 टीमें एक दूसरे से मुकाबला करती हुई नजर आ रही है जिनमें एक से बढ़कर एक ऐसे खिलाड़ियों की भरमार है जो अकेले दम पर मुकाबलों का रुख बदल कर रख सकते हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल के 15 संस्करण हो चूके है और इन 15 संस्करण में जो टीम सबसे ज्यादा सफल रही है वह कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल को एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार अपने नाम किया है और इसी वजह से उन्हें आईपीएल की सबसे सफल टीम कहा जाता है।
आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम की ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से यह टीम हमेशा खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लेती है।
मुंबई इंडियंस की सफलता में नीता अंबानी का रहता है अहम योगदान, पहुंचती है हमेशा मुकाबलों में समर्थन करने
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस आज आईपीएल की सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। भले ही आईपीएल 2023 की शुरुआत मुंबई की अच्छी नहीं हुई हो लेकिन अभी भी मुंबई के दर्शकों को इस बात का भरोसा है कि यह टीम एक बार फिर से वापसी करेगी क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम की मालकिन नीता अंबानी इतना शानदार व्यवहार अपने साथी खिलाड़ियों के साथ करती है जिसकी तारीफ लोग हमेशा करते नजर आते हैं।
यही नहीं नीता अंबानी को हर मौके पर यह देखा गया है कि अपनी टीम का समर्थन करने के लिए वह सबसे आगे खड़ी नजर आती है और यहीं से इन खिलाड़ियों को हौसला भी मिलता है। आइए बताते है कैसे मुंबई इंडियंस की सफलता में नीता अंबानी का लोग अहम योगदान मानते हैं।
रोहित शर्मा ने की है नीता अंबानी की कई मौकों पर तारीफ, अपने खिलाड़ियों पर करती है बेहद भरोसा
रोहित शर्मा जो भारतीय टीम के कप्तान होने के साथ आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के भी कप्तान है उन्होंने कई मौकों पर यह बताया है कि उनकी टीम की मालकिन नीता अंबानी ने इस टीम की संरचना इस तरह से तैयार की है कि यहां पर सभी खिलाड़ी एक दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं।
मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने एक सुर में यह बात कही है कि मैदान पर जब नीता अंबानी आती है तब उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं रहता और वह सभी खिलाड़ियों को खुली छूट दे कर रखती हैं जिससे खिलाड़ियों के ऊपर किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं आए खुद इसी वजह से नीता अंबानी का भी मानना है कि वह जब समर्थन करने के लिए अपनी टीम का पहुंचती हैं तब उनकी टीम के हौसले बुलंद हो जाते हैं और नीता अंबानी ने इस मौके पर यह भी कहा है कि किसी भी खिलाड़ी को अभिव्यक्ति की आजादी चाहिए और यहीं छूट उन्होंने अपने खिलाड़ियों को दे रखी है जिसके कारण ही मुंबई की टीम सबसे ज्यादा सफल है।