महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के ऐसे महान खिलाड़ी है जिनकी लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। 42 साल की उम्र में भी इस खिलाड़ी की दीवानगी सारी हदों को पार कर जाती है भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 4 साल पहले अलविदा कह दिया हो लेकिन उसके बाद भी यह महान खिलाड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।
आईपीएल में अभी भी महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान में उतरते हैं तब लोग उनके लिए दीवाने हो जाते हैं और हर किसी को इंतजार है कि 2024 के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी एक पर फिर से शानदार अंदाज में मैदान में उतरेंगे लेकिन उसके पहले ही अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सबके सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आखिर वह कौन सी बड़ी खबर सबके सामने आ गई है जिसे देखने के बाद सबका यही कहना है कि जरूर महेंद्र सिंह धोनी अपने चाहने वालों के लिए कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर दिया यह बड़ा बयान, कह दी उन्होंने सबके सामने ऐसी बात
महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन पहले ही अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे इस समारोह में वह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे और लंबे बालों में महेंद्र सिंह धोनी इस मौके पर बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे।धोनी ने यहां से वापस अपने घर जाते ही सोशल मीडिया पर एक बड़ा बयान दे दिया है महेंद्र सिंह धोनी ने यह बयान दिया है कि आने वाले आईपीएल का उनसे इंतजार नहीं किया जा रहा है और वह इस आईपीएल में नए किरदार में दिखाई दे सकते हैं।
धोनी के चाहने वालों ने जैसे ही इस बड़े बयान को सुना है तब सभी लोग आश्चर्य प्रकट करने लगे हैं और यह सोचते नजर आ रहे हैं कि आखिर धोनी कौन से नए अवतार में नजर आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर उनके इस बयान के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इस नए अवतार में आ सकते हैं नजर, लंबे समय से था लोगों को इंतजार
महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर जैसे ही इस बात का ऐलान किया है कि वह इस आईपीएल सीजन में नए अवतार में नजर आ सकते हैं तब लोग उनके इस बयान के पीछे की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर धोनी के इस बयान के पीछे की सच्चाई क्या हो सकती है। दरअसल धोनी के इस बयान के कई कारण हो सकते हैं जिसमें पहला संकेत यह है कि वह इस आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं और कप्तान के रूप में जडेजा और ऋतुराज गायकवाड शामिल हो सकते हैं।
वही महेंद्र सिंह धोनी इस पूरे टूर्नामेंट में मेंटर के रूप में भी दिखाई दे सकते हैं। अब देखना यह है कि महेंद्र सिंह धोनी के इस बयान की पूरी सच्चाई किया है क्योंकि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी है जो अनहोनी को भी होनी कर देते हैं ऐसे में उनके इस बयान की सच्चाई बता पाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है।