बॉलीवुड में कपूर खानदान सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराना माना जाता है। कपूर खानदान से कई ऐसे नामी-गिरामी सितारे आए हैं जिन्होंने लंबे समय तक अदाकारी के क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता बटोरी है।
हालांकि कई मौकों पर देखा गया है कि नामी अभिनेत्रियां कपूर खानदान से अपना रिश्ता जोड़ने के लिए बेकरार नजर आई है लेकिन उन्हें इस बात में असफलता हासिल हुई है। कई मौकों पर यह देखा गया है कि अभिनेत्रियो ने कपूर खानदान के अभिनेताओं के साथ नजदीकियां तो बनाई है लेकिन ऐन मौके पर उनके साथ शादी नहीं कर पाई है।
आइए मिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ उन खूबसूरत हसीनाओं से जो कपूर खानदान की बहू बनने का ख्वाब देख रही थी लेकिन उनका यह ख्वाब पूरा नहीं हो पाया।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की जोड़ी एक दूसरे के साथ लोगों को बेहद खूबसूरत नजर आती थी। एक समय में ऐसा लगने लगा था जैसे कैटरीना कैफ जरूर रणबीर कपूर के साथ शादी कर लेगी लेकिन उसके बाद रणबीर ने कैटरीना को छोड़ दिया जिसके कारण कैटरीना कैफ चाह कर भी कपूर खानदान की बहू नहीं बन पाई।
दीपिका पादुकोण
कैटरीना कैफ से पहले दीपिका पादुकोण की नजदीकियां भी रणबीर कपूर के साथ बहुत ज्यादा बढ़ रही थी। दीपिका के बारे में भी यह बात कही जाने लगी थी कि वह कपूर खानदान की बहू बन सकती है लेकिन ऐन मौके पर दीपिका पादुकोण के रिश्ते भी रणबीर के साथ बिल्कुल खराब हो गए जिसके कारण चाह कर भी वह कपूर खानदान की बहू नहीं बन पाई।
जूही चावला
ऋषि कपूर जो 90 के दशक के सबसे बड़े अभिनेता थे उनके साथ ही जूही चावला की नज़दीकियां बहुत ज्यादा बढ़ रही थी। इन दोनों की नजदीकियों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे और जूही चावला कपूर खानदान की बहू बन जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ऋषि कपूर और जूही चावला के रास्ते एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने जब तेवर फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ काम किया था तब ऐसा लग रहा था जैसे उनके और अर्जुन की यह नजदीकियां काफी आगे तक जाएगी। इन दोनों की जोड़ी भी एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत नजर आने लगी थी लेकिन उसके बाद अर्जुन कपूर जहा दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए वहीं सोनाक्षी का नाम खान परिवार के साथ में जोड़ा जाने लगा जिसके बाद सोनाक्षी का भी कपूर खानदान की बहू बनने का सपना अधूरा रह गया।
सारा अली खान
सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान भी कपूर खानदान की बहू बनने के सपने देखने लगी थी। दरअसल उनकी नजदीकियां फिल्मों में आने के पहले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ में बढ़ने लगी थी और यह दोनों एक दूसरे के साथ हर जगह देखे जा रहे थे। हालांकि सारा अली खान का यह सपना पूरा नहीं हो सका और उसके बाद से आज तक उनका नाम कई दूसरे अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। सारा के बारे में यह बात कही जाती है कि अनिल कपूर खुद यह नहीं चाहते थे कि सारा अली खान उनके घर की बहू बने।