उर्वशी रौतेला बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री हैं जिनकी अदाएं लोगों को बहुत पसंद आती है। उर्वशी हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती है क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी है और उसके अलावा वह बॉलीवुड की गलियों में भी अपनी अदाओं का जादू बहुत शानदार तरीके से दिखा चुकी है।
बीते दिनों ही इस अभिनेत्री का जन्मदिन था और जन्मदिन के मौके पर अब उर्वशी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखने के बाद सबका यह कहना है कि वह बॉलीवुड की सबसे अमीर और बड़ी अभिनेत्री है और उनकी बराबरी नीता अंबानी भी चाह कर नहीं कर सकती है।
आइए आपको बताते हैं उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह के साथ मिलकर ऐसा क्या कर दिया है जिसकी हर जगह लोग प्रशंसा करने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वाकई में उर्वशी रौतेला वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री है।
उर्वशी रौतेला को जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह ने दिया यह बड़ा तोहफा, बढ़ रही है दोनों की नजदीकी
उर्वशी रौतेला और हनी सिंह की नजदीकी पिछले कुछ समय में खूब देखी जा रही है आपको बता दे की यह दोनों कई बार एल्बम में नजर आ चुके हैं जहां पर इन दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई है हाल ही में उर्वशी रौतेला का जब 30वा जन्मदिन था तो इस मौके पर भी हनी सिंह के साथ में दिखी और उन्होंने एक ऐसा नायाब तोहफा दे दिया जिसे देखकर सबको यकीन हो गया है कि जरूर उर्वशी रौतेला और हनी सिंह के बीच में कुछ चल रहा है क्योंकि उर्वशी ने जन्मदिन के मौके पर जो केक दिखाया वह पूरी तरह से सोने से बना हुआ था और इस केक को हनी सिंह ने हीं तोहफे के रूप में दिया था। आइए आपको बताते हैं हनी सिंह के द्वारा दिया गया यह केक आखिर कितनी कीमत का था।
हनी सिंह ने दे दिया उर्वशी को इतना महंगा केक, खुद उर्वशी रौतेला भी नहीं कर पा रही थी यकीन
उर्वशी रौतेला और हनी सिंह ने लव डोज एल्बम में अपनी शानदार अदाओं से लोगों के दिलों को जीत लिया था हाल फिलहाल में अब इन दोनों के नाम की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है क्योंकि हानि सिंह ने एक ऐसा महंगा गिफ्ट उर्वशी को उनके जन्मदिन के मौके पर दिया है जिससे साफ पता चलता है कि हनी सिंह जरूर उर्वशी को पसंद करने लगे हैं।
दरअसल उर्वशी ने जिस केक के साथ अपना जन्मदिन मनाया वह 24 कैरेट सोने से बना हुआ था और उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा थी आपको बता दे कि इस केक की कीमत 3 करोड रुपए बताई जा रही है जिसे उर्वशी ने शानदार अंदाज में सबको दिखाया है उन्होंने यह भी बताया कि यह केक उन्हें हनी सिंह ने दिया है हनी सिंह के इस महंगे गिफ्ट को जिस किसी ने भी देखा है तब सबका यही कहना है कि वाकई में हनी सिंह उर्वशी को जरूर पसंद करने लगे हैं जिसकी वजह से ही उन्होंने इतना महंगा गिफ्ट उनके जन्मदिन के मौके पर दिया है।