महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स इन दिनों आईपीएल में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। रविवार की शाम को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा अंदाज में 49 रनों से हरा दिया और इस मुकाबले में जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे शीर्ष पर आ गई है।
इस मुकाबले में मिली जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम योगदान दिया और इस जीत के बाद रविंद्र जडेजा अपने जीवन के कई पहलुओं पर भी बात करते नजर आए जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान भी बताया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का कहीं ना कहीं रविंद्र जडेजा का करियर बनाने में अहम योगदान रहा है।
आइए आपको बताते हैं उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने और किस महेंद्र सिंह का नाम लिया है जिसकी जानकारी हाल ही में सबके सामने आ गई है और उन्होंने खुलकर अपने क्रिकेट करियर पर बात की है।
महेंद्र सिंह धोनी को अपना मसीहा मानते हैं रविंद्र जडेजा, कह दी यह बड़ी बात
महेंद्र सिंह धोनी जो इन दिनों आईपीएल में आखिरी बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं उनके बारे में हाल ही में उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एक बड़ी बात कही है। रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी 10 सालों से भी ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं और एक समय में जब रविंद्र जडेजा का करियर लगातार खराब चल रहा था तब उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका खूब समर्थन किया था।
हाल ही में रविंद्र जडेजा ने बताया कि जबसे उन्होंने क्रिकेट करियर में कदम रखा है तब महेंद्र सिंह धोनी के अलावा उन्होंने बताया कि एक और महेंद्र सिंह ऐसे हैं जिनकी बदौलत आज वह इस मुकाम पर हैं। आइए आपको बताते हैं धोनी के अलावा जडेजा की जिंदगी में एक और कौन से महेंद्र सिंह है जिसका जिक्र उन्होंने किया है।
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस शख्स को जडेजा ने बताया खास, सबके सामने बताई अपने जीवन की सच्चाई
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो रविंद्र जडेजा के सबसे बेहतरीन दोस्त माने जाते हैं लेकिन हाल ही में जडेजा ने धोनी के अलावा एक और महेंद्र सिंह का नाम बताया। रविंद्र जडेजा ने बताया कि जब बचपन में उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी उस समय उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह चौहान के साथ में हुई थी जो उनके कोच थे।
रविंद्र जडेजा ने बताया कि जब कभी भी उन्हें कुछ चीजें समझ में नहीं आती थी तब वह कोच उन्हें बहुत खूबसूरत ढंग से समझाते नजर आते थे और कहीं ना कहीं इसी वजह से बचपन के दिनों में जहां उनके कोच महेंद्र सिंह ने उनका खूब साथ दिया है वह जब जवानी में उन्होंने कदम रखा है तब महेंद्र सिंह धोनी ने उनका क्रिकेट करियर बना दिया।
जडेजा ने साथ में महेंद्र सिंह धोनी को अपने क्रिकेट करियर का मसीहा बताया और यह कहा कि उनके बिना आज वह इस मुकाम पर कभी नहीं पहुंच पाते।