बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर के ऊपर लोगों की नजर हमेशा बनी हुई रहती है और करीना कपूर भी अपने चाहने वालों के साथ अपने जीवन से जुड़ी पल-पल की जानकारियों को साझा करती नजर आती है।
पिछले कुछ समय से करीना कपूर लगातार विदेशों की सैर करती नजर आ रही थी और वह सैफ अली खान के साथ खूब समय बिता रही थी जिसकी तस्वीरें भी वह लोगों को दिखाती नजर आ रही थी। हाल ही में अब इस खूबसूरत हसीना के बारे में यह खबर सामने आई है उनके घर पर एक बार फिर से नए मेहमान का आगमन होने वाला है इसकी जानकारी किसी और नहीं बल्कि खुद करीना कपूर ने अपने चाहने वालों को सुनाई है।
आइए आपको बताते हैं करीना कपूर के चाहने वाले कैसे इस बात को सुनकर खुशी से झूम उठे हैं और उनके घर पर आए हुए नन्हे मेहमान के लिए सभी लोग उन्हे बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर के घर आ गया है नन्हा मेहमानजेड सोशल मीडिया पर खुद बताई यह बात
करीना कपूर हमेशा ही अपने पारिवारिक रिश्तो की वजह से चर्चा में रहती है और बीते दिनों जैसे ही इस खूबसूरत अभिनेत्री ने इस बात का जिक्र किया है कि उनके घर पर एक बार फिर से नन्हा मेहमान आ चुका है तब सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं।
यही नहीं इस मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने यह जानकारी दी है कि कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान आ चुका है और इसी वजह से सभी लोग अब जमकर इन सितारों को बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं।
दूसरी तरफ करीना कपूर की खुशी को देखकर उनके पति सैफ अली खान भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उन्होंने मिठाइयां बांटनी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं करीना कपूर के घर पर आए इस नन्हे मेहमान का पूरा सच क्या है।
करीना कपूर बन गई है बुआ, चचेरे भाई अरमान के घर पर हुआ नन्हे मेहमान का आगमन
करीना कपूर ने जैसे ही बीते दिनों इस बात की जानकारी साझा की है कि कपूर खानदान में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ तब कई लोग यह सोचते नजर आ रहे थे कि जरूर करीना कपूर अब तीसरी बार मां बन चुकी है। आपको बता दें कि करीना के मां बनने की खबर की कोई सच्चाई नहीं है लेकिन कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान जरूर आ चुका है।
दरअसल करीना कपूर की मौसी रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने हाल ही में दोबारा पिता बनने का सुख प्राप्त किया है और इस तरह से उनके घर पर जैसे ही नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तब करीना कपूर बुआ बनने का सुख प्राप्त कर चुकी है और इसी वजह से वह खुशी से फूले नहीं समा रही है।
करीना के द्वारा साझा की गई उसी खुशखबरी को देखकर अब सभी लोग उन्हें बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं और साथ में लोग अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीषा की भी जमकर सराहना कर रहे हैं और उनके द्वारा इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वह नन्हे मेहमान की झलक दिखाएंगे।