महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जिनकी लोकप्रियता की बराबरी कर पाना किसी दूसरे खिलाड़ी के बस की बात नही है। धोनी को क्रिकेट से संन्यास लिए 4 साल का समय हो चुका है लेकिन उसके बाद भी आईपीएल के दौरान जब वह मैदान में नजर आते हैं तब लोगों को उनकी एक झलक देखने की बेकरारी होती है।
यही वजह रही है कि धोनी ने अपना ऐसा नाम बना लिया है कि आज उनकी बराबरी चाह कर भी लोग नहीं कर सकते हैं। हाल ही में आईपीएल में धोनी ने इतनी शानदार तरीके से अपनी कप्तानी दिखाई थी कि उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे और हाल ही में अब धोनी के एक चाहने वाले ने अपनी सारी हदों को पार कर दिया है। आइए आपको बताते हैं धोनी के चाहने वाले ने ऐसा क्या कर दिया है जिसकी वजह से अब हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है।
धोनी के चाहने वाले ने पार कर दी अपनी सारी हद, लोग कर रहे है तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी संन्यास के बाद उनके चाहने वालों के बीच और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसका नजारा लोगों को आईपीएल के दौरान पर देखने को मिला है और अब उसके बाद आईपीएल के बाद भी धोनी के एक चाहने वाले ने ऐसा काम कर दिया है जिसकी वजह से अब हर तरफ बस उसी के नाम की चर्चा होने लगी है।
दरअसल इसी महीने छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक शख्स की शादी है और वह धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया जा रहा है क्योंकि अपनी शादी के कार्ड पर उसने कुछ ऐसा छपवा लिया है जिसे देखकर ही लोग उसे महेंद्र सिंह धोनी का भक्त कहते नजर आ रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं इस शख्स ने अपने शादी के कार्ड पर ऐसा क्या करवाया है जिसे देखकर लोग उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा फैन कहने लगे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा नाम है जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कई मौकों पर यह देखा गया है कि धोनी के चाहने वाले कुछ ऐसी हरकतों को करते नजर आए हैं जिसकी वजह से उनकी खूब चर्चा हुई है और हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ के एक शख्स के शादी की कार्ड सबके सामने आई है।
इस शादी के कार्ड के बारे में आपको बता दें कि उसमें धोनी के चेहरे के साथ उनके जर्सी नंबर को भी अंकित किया गया है और इस शादी का पहला निमंत्रण इस शख्स ने धोनी को ही भेजा है।
जिसने भी शादी के कार्ड को देखा है तब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि धोनी की दीवानगी इस शख्स के अंदर हद से ज्यादा है और इसकी बराबरी और कोई नहीं कर सकता ऐसा कह कर सभी लोग उम्मीद जता रहे हैं कि धोनी अपने सबसे बड़े फैन की शादी में जरूर पहुंचेंगे।