महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों और कप्तान में से एक रह चुके हैं जिन्होंने भारत का स्वर्णिम इतिहास लिख दिया है। दरअसल धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी की बड़ी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया जिसकी वजह से उन्हें सबसे महान कप्तान कहा जाता है।
वाकई में यह कहना सही भी होगा क्योंकि धोनी के जाने के बाद भारत ने आईसीसी की एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे धोनी से जुड़े हुए कुछ ऐसे अनसुने किस्से जो आपको नहीं मालूम होंगे क्योंकि धोनी के ऊपर जो बायोपिक आई थी उसमें भी इन बातों का जिक्र नहीं किया गया था।
आइए आपको बताते हैं धोनी की जिंदगी से जुड़े हुए ऐसे कौन से राज हैं जो काफी निजी है और खुद धोनी भी इन बातों को करने से हमेशा बचते हुए नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी हुई इस बात को नहीं जानते होंगे आप, बहुत गोपनीय है धोनी की यह बात
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे महान खिलाड़ी है जिनके ऊपर बायोपिक भी बन चुकी है। आपको बता दे की धोनी क्रिकेट जगत में आने से पहले एक फुटबॉलर बनना चाहते थे और इसी वजह से वह शुरुआत के 10 सालों तक क्रिकेट के बैट को हाथ भी नहीं लगाते थे लेकिन स्कूल में एक कोच ने उनकी प्रतिभा को देखा और तब उन्हें क्रिकेट टीम में आने का मौका दिया।
क्रिकेट में आने के पहले धोनी ने काफी लंबा संघर्ष किया था क्योंकि उनके पास आने-जाने का किराया नहीं होता था लेकिन उनके दोस्तों और उनके परिवार के लोगों ने उनका खूब समर्थन किया लेकिन उनकी जिंदगी में बड़ा मामला तब आया जब क्रिकेट टीम में जगह बनाने से पहले ही उन्हें रेलवे में नौकरी मिल गई। आइए आपको बताते हैं इसके अलावा धोनी की परिवार से जुड़ी हुई ऐसी कौन सी बातें है जिसे बताने से धोनी खुद बचते नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई रहते हैं इस हालत में, माता-पिता करते हैं यह काम
महेंद्र सिंह धोनी आज एक ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं जो अमीरी के मामले में सबसे आगे नजर आते हैं। धोनी अगर चाहे तो पल भर में किसी की भी किस्मत बदल सकते हैं लेकिन आपको बता दे कि धोनी के एक बड़े भाई भी है नरेंद्र सिंह धोनी जो चमक दमक से खुद को पूरी तरह दूर रखते हैं।
धोनी की फिल्म में भी उनके बड़े भाई के नाम का जिक्र नहीं किया गया था आपको बता दे कि धोनी के इतने सफल होने के बाद भी उनके बड़े भाई उनसे फूटी कौड़ी नहीं लेते हैं और अपनी स्वाभिमानी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
बात करें धोनी के माता की तो उनकी माता घर के कामों में पूरी तरह से निपुण है और उन्होंने धोनी का हर कदम पर साथ दिया है वहीं दूसरी तरफ उनके पिता अब रिटायर हो चुके हैं और वह घर पर ही आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के परिवार में उनकी बहन भी है जो स्कूल में शिक्षिका का काम करती है और वह भी स्वाभिमानी जिंदगी जीना पसंद करती है। धोनी की इस निजी जानकारी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है क्योंकि वह खुलकर इस बारे में बोलने से बचते नजर आते हैं।