Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाए गए छक्के को दिया गया सम्मान, वानखेड़े में बना है यह मेमोरियल स्थल

आईपीएल की खुमारी इन दिनों पूरे भारत में हर किसी के ऊपर छाई हुई है और खास करके जबसे लोगों को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है कि महेंद्र सिंह धोनी के करियर का यह आखिरी आईपीएल होने वाला है तब सभी लोग और भी दिलचस्प तरीके से आईपीएल को देखते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी के बारे में जब से यह ऐलान हुआ है कि वह इस आईपीएल में आखिरी बार नजर आ सकते हैं तब सभी लोग उनके ऊपर ही नजर टिकाए हुए हैं और हाल ही में धोनी को मुंबई के स्टेडियम में ऐसा सम्मान मिला है जिसे देखकर सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

MSD Memorial in Wankhade Stadium

दरअसल बीते दिनों ही मुंबई और चेन्नई का मुकाबला था जहा मुंबई में धोनी की टीम पहुंची हुई थी और आइए बताते हैं धोनी के द्वारा लगाए गए छक्के को कैसे सम्मान देते हुए उसे स्मारक स्थल घोषित कर दिया है जिसे देखकर सभी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर दिलाई थी भारतीय टीम को जीत, यादगार है वह लम्हा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लगभग 27 सालों के अंतराल के बाद भारतीय टीम ने 2011 में श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराया था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी और जिस तरह से उन्होंने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाया था वह बेहद शानदार था।

हाल ही में जिस मैदान में धोनी ने छक्का लगाया था उस मैदान में उस जगह को एक स्मारक के तौर पर बना दिया गया है जहां पर धोनी के द्वारा लगाए गए छक्के की गेंद जाकर गिरी थी।

महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था और आइए आपको बताते हैं कैसे इस मौके पर को धोनी अपने इस स्मारक का उद्घाटन करते नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी ने उद्घाटन किया इस स्मारक का, धोनी द्वारा लगाया गया छक्का गिरा था यहां

महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारतीय क्रिकेट में ऐसी है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता और हाल ही में उसका नजारा वानखेड़े के मैदान में देखने को मिला जब यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग की जर्सी में अपनी टीम के साथ मुकाबला खेलने पहुंचा था और यहीं पर वानखेड़े स्टेडियम के लोगों ने उस जगह को एक स्मारक के तौर पर बना दिया है जहां पर धोनी द्वारा लगाया गया आखिरी छक्का गया था।

MSD in Wankhade Stadium

धोनी ने खुद इस उद्घाटन स्थल पर आकर यहां पर समय बिताया और बाकी साथी खिलाड़ियों से भी वह बातचीत करते नजर आए इस दौरान सभी लोग तालियों के साथ धोनी का स्वागत करते नजर आए और धोनी ने अपने हाथों से इस खूबसूरत सी जगह का अनावरण किया।

धोनी ने जैसे ही इस जगह का उद्घाटन किया तब सभी लोग यह कहते नजर आए की यह छक्का भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है और उसकी बराबरी कोई और नहीं कर सकता जिसकी वजह से ही उस जगह को एक स्मारक के तौर पर स्थापित कर दिया गया है।

Mohit
Mohit Swami

Mohit Swami is a young and passionate writer who has been working for viralharayana.com for years. He has a flair to depict every news and story with authenticity. He is an enthusiast who keeps himself connected with the latest happenings within the country or worldwide. His passion for facts and findings about Cricket, Bollywood, Politics, Lifestyle, Social Media, etc. reflects in his writing. Mohit swami has several followers on viralharyana.com.

About Mohit Swami

Mohit Swami is a young and passionate writer who has been working for viralharayana.com for years. He has a flair to depict every news and story with authenticity. He is an enthusiast who keeps himself connected with the latest happenings within the country or worldwide. His passion for facts and findings about Cricket, Bollywood, Politics, Lifestyle, Social Media, etc. reflects in his writing. Mohit swami has several followers on viralharyana.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन 7 हसीनाओं पर आ चुका है सिंघम का दिल खलनायक बनकर फिल्मी पर्दे पर छाए ये स्टार्स शादी सीजन के लिए बेस्ट शिल्पा शेट्टी के देसी लुक्स फेमिना मिस वर्ल्ड इंडिया रही हैं नवनीत कौर ढिल्लों पुष्पा के डर से मैदान छोड़ भाग खड़ा हुआ सिंघम !