महेंद्र सिंह धोनी ने जिस शानदार तरीके से इस आईपीएल में कप्तानी दिखाई थी उसको देखकर सभी लोग उनसे बेहद खुश हो गए थे। हर किसी का यही कहना था कि धोनी से बेहतरीन कप्तान भारत को कभी नहीं मिल सकता है और इसका नजारा उनके उम्र के 40 पड़ाव को पार करने के बाद भी देखने को मिल रहा है।
अपनी शानदार बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी शैली के लिए पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बीते दिनों तब खराब खबर सामने आई थी जब आईपीएल के तुरंत बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया था।
धोनी की हालत को देखकर उनके चाहने वाले भगवान से प्रार्थना करने लगे थे की वह जल्दी से ठीक हो जाए और हाल ही में अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है जिसे सुनकर सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं और भगवान से इस बात का शुक्रिया कर रहे हैं कि धोनी अब अच्छे भले नजर आ रहे हैं।
धोनी अपने पैरों की वजह से हो गए थे भर्ती, अब मोहम्मद कैफ ने दी है यह जानकारी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में जिस तरह की बल्लेबाजी और कप्तानी दिखाई थी वह लोगों को बेहद पसंद आई थी। हर किसी का यही मानना था कि धोनी 2023 आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी हैं लेकिन इस आईपीएल के समाप्त होते ही इस खिलाड़ी के बारे में यह खबर सामने आई थी कि पैरों में दर्द की वजह से अब यह खिलाड़ी भर्ती हो सकता है।
वाकई में लोगों की यह बात सही थी और धोनी आईपीएल समाप्त होते ही भर्ती हो गए जिसकी वजह से उनके चाहने वालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सभी लोग धोनी के सकुशल वापसी का इंतजार करने लगे। आइए आपको बताते हैं हाल ही में अब धोनी के साथ मोहम्मद कैफ ने वह कौन सी तस्वीर साझा की है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
धोनी की इस तस्वीर ने जीत लिया दिल, मिल गई है अब धोनी को छुट्टी
महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले बीते दिनों तब खुशी से झूम उठे हैं जब एयरपोर्ट से उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है। इन खूबसूरत तस्वीरों में धोनी अपनी पत्नी और मोहम्मद कैफ के अलावा बच्चों के साथ में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल के बाद से ही धोनी लगातार भर्ती थे और उनके पैरों के दर्द को कम करने के लिए सभी लोग लगातार प्रयास कर रहे थे। हाल ही में मोहम्मद कैफ ने खुद तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी है कि महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरह से ठीक है और वह घर रवाना होने के लिए भी तैयार है।
एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों को देखकर सभी लोग अब धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिस तरह से धोनी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वह पूरी तरह से ठीक है और आईपीएल 2024 में भी वह जरूर अपनी झलक दिखा सकते हैं और ऐसा कह कर सभी लोग धोनी की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।