महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के लिए साल 2023 बहुत ही खूबसूरत साबित हो रहा है। इस साल हर किसी को ऐसा लग रहा था जैसे यह खिलाड़ी अब आईपीएल से संन्यास ले लेगा और 2024 में नजर नहीं आएगा लेकिन इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई बल्कि उन्होंने यह वादा भी किया है कि वह अगले साल मैदान में नजर आएंगे।
अपनी शानदार कप्तानी के अलावा अपने खूबसूरत व्यवहार की वजह से पहचाने जाने वाले धोनी हाल ही में एक बार फिर से कुछ ऐसा काम करते दिखे है जिसकी वजह से उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की कौन सी वीडियो वायरल हुई है जिसमे उनके खास अंदाज को देखकर सभी लोग उनकी तारीफ करने लगे हैं और यह कहते नजर आने लगे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के जैसा कोई नजर नहीं आता है।
धोनी ने एक बार फिर से जीत लिया अपने चाहने वालों का दिल, किया यह खूबसूरत काम
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक बार फिर से अब रांची जाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। दरअसल आईपीएल समाप्त होने के बाद इस खिलाड़ी के पैरों में दर्द की शिकायत थी जिसकी वजह से ही सभी लोग यह प्रार्थना करने लगे थे कि धोनी जो अपने पैरों की वजह से भर्ती थे वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं।
आखिरकार लोगों की पुकार भगवान ने सुन ली और अब धोनी पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पर जा चुके हैं। हाल ही में अब धोनी की आईपीएल के दौरान की एक वीडियो सामने आई है जिसमें उन्होंने अपनी एक महिला फैन को कुछ ऐसा दिया है जिसके लिए वह बहुत तरस रही थी। आइए आपको बताते हैं धोनी ने अपने फैन के साथ ऐसा क्या किया जिसकी सभी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने इस महिला फैन के पेंटिंग पर दिया अपना ऑटोग्राफ, तरस गई थी महिला इस चीज के लिए
महेंद्र सिंह धोनी अक्सर क्रिकेट के मैदान पर अपने खूबसूरत व्यवहार की वजह से पहचाने जाते हैं और हाल ही में इसका नजारा वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल इस वायरल वीडियो में लाखों की भीड़ में एक महिला अपने हाथों में पेंटिंग लेकर धोनी की तरफ हिलाती नजर आ रही है और उनसे ऑटोग्राफ की मांग करती नजर आ रही है।
सबको ऐसा लग रहा था जैसे धोनी इसको नजरअंदाज कर देंगे और वह अपनी टीम के ऊपर ध्यान देंगे लेकिन जैसे ही धोनी की नजर उनके ऊपर गई तब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को भेजकर उस महिला की पेंटिंग को बुलवा लिया।
सिर्फ यही नहीं उसके बाद उन्होंने उस पर अपना साइन भी किया और उसे वापस कर दिया जिसे देखकर सभी लोग यह कहते नजर आए कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी बन चुके हैं इसका नजारा उनके इस व्यवहार को देखकर साफ मिल रहा था।