मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री है जो भले ही लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई है लेकिन उसके बाद भी इस खूबसूरत अभिनेत्री के नाम की चर्चा हर दूसरे दिन होती रहती है। अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली मलाइका अरोड़ा पिछले पांच सालों से अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है।
मलाइका अरोड़ा ने जब अरबाज खान का साथ छोड़ा था तब उसके बाद सबको ऐसा लग रहा था जैसे यह अभिनेत्री अब अकेले ही अपने जीवन को बिताएगी लेकिन बहुत शानदार तरीके से उन्हें अर्जुन कपूर का साथ मिला था और यह दोनों हर कदम पर एक दूसरे का साथ देते नजर आए थे।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन दोनों के बारे में यह बात कही जा रही है कि इन दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे अब एक बार फिर से इन दोनों के बारे में यह बात कही जाने लगी है कि इन दोनों ने अपने रास्ते एक दूसरे से अलग कर लिए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली कहीं बात, करने लगे हैं सब इस तरह की बातें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार यह बात कही जा रही है कि इन दोनों के रास्ते अब अलग होने वाले हैं। पहले तो लोगों को यह बातें गलत लग रही थी लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने दिल छू लेने वाली बात कही है।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक भावुक पोस्ट को साझा किया है जिससे साफ पता चल रहा है कि वह इस समय काफी ज्यादा दुखी चल रही हैं। सिर्फ यही नहीं आइए आपको बताते हैं मलाइका ने हाल ही में अब क्या किया है जिसके बाद अब यह बात तय मानी जाने लगी है कि इन दोनों के रास्ते अलग होने वाले हैं।
मलाइका ने सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है इन सितारों को, एक दूसरे से होने जा रहे हैं इन लोगों के रास्ते अलग
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी लोगों को एक साथ बहुत पसंद आई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन दोनों सितारों के बारे में यह बात कही जा रही है कि यह दोनों अब एक दूसरे के साथ बिल्कुल भी रहना नहीं चाहते हैं।
एक तरफ तो जहां मलाइका अरोड़ा लगातार भावुक पोस्ट को साझा कर रही है वही सोशल मीडिया पर मलाइका ने खुशी कपूर और जानवी कपूर जैसी अपनी बहनों को फॉलो करना छोड़ दिया है। इन दोनों सितारों का व्यवहार पिछले कुछ समय में लगातार यह साफ दर्शा रहा है कि उनके जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है।
जिसकी वजह से ही अब इस बात की पुष्टि मानी जाने लगी है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब एक दूसरे को पसंद करना छोड़ चुके हैं और जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे के बारे में यह आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं कि यह दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में नहीं है।