नीता अंबानी पिछले कुछ समय में अपने महंगे परिधानों की वजह से काफी चर्चाओं में रही है हर किसी का यही कहना होता है कि उनसे महंगे कपड़े भारत में कोई और दूसरी महिला नहीं पहनती है लेकिन सिर्फ कपड़ों के मामले में ही नहीं बल्कि कई और ऐसी चीज भी हैं जिसमें नीता अंबानी सबसे आगे हैं और उनकी बराबरी कोई और महिला नहीं कर सकती।
आपको बता दे की हाल फिलहाल में अब नीता अंबानी लोगों के बीच अपने हैंडबैग की वजह से चर्चाओं में आ गई है जिसे लिए बगैर वह घर के बाहर कदम नहीं रखती है। कई मौको पर लोगों की नजरे नीता अंबानी के महंगे हैंडबैग के ऊपर गई है और अब हाल ही में इस बात की पूरी जानकारी सबके सामने आ चुकी है कि नीता अंबानी किस कंपनी का हैंडबैग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है।
आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी के पास कैसे करोड़ों रुपए के हैंडबैग का कलेक्शन है जिसे लेकर चलने के लिए भी वह एक आदमी को अपने साथ में रखती है।
नीता अंबानी के पास है करोड़ों रुपए के हैंडबैग का शानदार कलेक्शन, इस कंपनी का हैंडबैग करती है वह इस्तेमाल
मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी की हर अदा निराली होती है। महंगे परिधान और ज्वेलरी के अलावा वह और भी कुछ महंगी चीजों का इस्तेमाल करती है जिसमें हैंडबैग का नाम भी शामिल होता है।
नीता अंबानी के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हैंडबैग की कीमत के बारे में आपको बता दे कि इसकी शुरुआती कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए होती है। बात करें उन खास कंपनियों की तो नीता अंबानी सबसे ज्यादा जिमी चू के बैग को इस्तेमाल करना पसंद करती है।
इसके अलावा हर्म्स, मर्लबेरी, फेंडी, प्रडा जैसी लग्जरी कंपनियों के महंगे हैंडबैग का वह इस्तेमाल करती है। आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी के पास कुल कितने बैग का कलेक्शन है और वह इस बैग को हाथ में लेकर चलने वाले शख्स को कितने रुपए का महीना देती है।
नीता अंबानी देती है बैग लेकर चलने वाले शख्स को इतने लाख रुपए हर महीने, इतने करोड रुपए के बैग का कलेक्शन है उनके पास
नीता अंबानी के बारे में बीते दिनों ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली थी कि वह अपने बैग को पकड़ने के लिए भी एक शख्स को काम पर रखती है। इसका नजारा कुछ दिन पहले एक वीडियो में देखने को मिला था जब अपनी कार में बैठने के पहले नीता अंबानी ने एक शख्स को अपना हैंडबैग थमाया था।
आपको बता दे की नीता अंबानी सिर्फ इसी शख्स को हर महीने ₹100000 की तनख्वाह देती है जिसे सुनकर लोग आश्चर्य प्रकट करने लगे हैं। बात करें नीता अंबानी के हैंडबैग के कुल कलेक्शन की तो उनके पास वार्डरोब में तकरीबन 100 से भी ज्यादा हैंडबैग है जिसका इस्तेमाल वह रोजाना करती है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो नीता अंबानी के पास तकरीबन 20 से 25 करोड रुपए के हैंडबैग उनके कलेक्शन में है जिसे देख कर सभी लोग आश्चर्य कर रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनसे आलीशान जीवन और कोई नहीं बिता सकता।