नीता अंबानी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। उनकी आलीशान जिंदगी की बराबरी करने का सपना भी कोई दूसरी महिला नहीं देख सकती। वर्तमान में अब नीता अंबानी लोगों के बीच तब चर्चाओं में आई है जब उनके महंगे गहनों के कलेक्शन के ऊपर लोगों की नजर गई है क्योंकि नीता अंबानी जब भी किसी समारोह में जाती है तब उनके ऊपर से लोगों की नजर नहीं हटती है।
आपको बता दे की नीता अंबानी के पास कई महंगे गहनों का संग्रहण है और वर्तमान में उन सब की सूची भी सबके सामने आ गई है जिसे देखने के बाद सबका यही कहना है कि वह बिल्कुल रानियो वाली जिंदगी जी रही है।
आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी के पास किन गहनों का शानदार कलेक्शन है जिसे देखने के बाद सभी लोग उनके आलीशान जिंदगी की खूब तारीफ करने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनसे आलीशान जीवन दूसरी और कोई महिला नहीं जीती है।
नीता अंबानी के पास है इन महंगे गहनों का कलेक्शन, बेहद लग्जरी जिंदगी जीती है नीता अंबानी
नीता अंबानी के महंगे गहनों के कलेक्शन के ऊपर जिस किसी की भी नजर जा रही है तब सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि उन्होंने अपने बड़े बेटे की शादी में गोल्डन और रेड लहंगे के साथ कुंदन, डायमंड और ग्रीन एमेरल्ड की ज्वैलरी पहनी थी।
इन गहनों की कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी शुरुआती कीमत ही एक करोड रुपए बताई जा रही है। इन गहनों के अलावा नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में मांग बिंदी, हेवी ईयरिंग्स और 5 लेयर वाला नेकलेस पहन रखा था। आइए आपको बताते हैं इन खूबसूरत गहनों के अलावा नीता अंबानी के पास और कौन सी ज्वेलरी का कलेक्शन है जो बेहद खूबसूरत है।
नीता अंबानी की आलीशान जिंदगी की करते हैं सभी लोग खूब तारीफ, गहनों की नहीं है उनके पास कोई भी कमी
नीता अंबानी जब भी किसी समारोह में जाती है तब वह पूरी तरह से सज धज कर जाती है इस दौरान उनके ज्वेलरी के ऊपर लोगों की नजर बनी रहती है क्योंकि वह अपने परिधान के साथ मिलते जुलते ज्वेलरी को ही पहनती है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। नीता अंबानी ने ईशा अंबानी की डांडिया नाइट के लिए लहंगे के साथ बेशकीमती ज्वैलरी को चुना थी।
उन्होंने कुंदन, ग्रीन स्टोन, मोती और डायमंड वर्क वाला सेट पहना था। सिर्फ यही नहीं नीता अंबानी के पास ग्रीन डायमंड का नेकलेस भी है। जिसकी कीमत 200 करोड रुपए से भी ऊपर की बताई जाती है हालांकि अब यह डायमंड नेकलेस उनके पास नहीं है क्योंकि इसे उन्होंने अपनी बड़ी बहू को तोहफे के रूप में दे दिया।
उनके इसी गहने के कलेक्शन को देखकर लोगों का मानना है कि नीता अंबानी से आलीशान जीवन पूरी दुनिया में और कोई महिला नहीं जीती होगी। यही वजह है कि सभी लोग उनकी खूब तारीफ करने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं नीता अंबानी सबसे अमीर महिला है।