मुकेश अंबानी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। इस उद्योगपति की लोकप्रियता हर दूसरे दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिग्गज उद्योगपति के घर में खुशियों का आगमन तब हुआ है जब उनकी बेटी ने कुछ समय पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसे सुनकर सभी लोग खुशी से झूम उठे थे और मुकेश अंबानी को बधाई संदेश देते नजर आए थे।
दरअसल मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने 19 दिसंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिसमें एक लड़का और एक लड़की शामिल थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब अंबानी परिवार में एक साथ जुड़वा बच्चों का आगमन हुआ है क्योंकि इसके पहले नीता अंबानी ने भी एक साथ जुड़वा बच्चों को ही जन्म दिया था।
आइए आपको बताते हैं कैसे जिस नीता अंबानी के बारे में यह बात कहीं जा रही थी कि वह कभी मां नहीं बन सकती है उन्होंने एक साथ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और मुकेश अंबानी को पिता बनने का सुख दिया था।
मुकेश अंबानी की लाडली के पहले पत्नी ने भी दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म, कभी नहीं बन सकती थी मां
मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा अंबानी ने जब से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है उसके बाद से अंबानी परिवार खुशी से झूम उठा है। हर कोई मुकेश अंबानी को बधाई संदेश देता नजर आ रहा है क्योंकि उनकी बिटिया ने बहुत प्यारे 2 बच्चों को जन्म दिया है।
हालांकि आपको बता दें कि ईशा अंबानी की तरह ही उनकी मां नीता अंबानी ने भी जुड़वा बच्चों को ही जन्म दिया था। हालांकि कई लोग यह कह चुके थे कि नीता अंबानी कभी मां नहीं बन सकती है और इसकी वजह से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी हार मान चुके थे लेकिन आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी ने कैसे एक साथ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
नीता अंबानी ने इस तरीके का लिया था सहारा, दिया था एक बार में जुड़वा बच्चों को जन्म
मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी के बारे में शादी के बाद यह बात कही जाने लगी थी कि वह कभी मां नहीं बन सकती है। इस बात को सुनने के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा था कि यह दोनों निसंतान रह जाएंगे लेकिन नीता अंबानी ने बिल्कुल हार नहीं मानी।
आगे चलकर नीता अंबानी ने कृत्रिम तरीके का सहारा लेते हुए अपने दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया। आपको बता दें कि नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी करने के 3 साल बाद आईवीएफ पद्धति के तहत इशा अंबानी और आकाश अंबानी को जन्म दिया था।
नीता अंबानी को इसका सहारा इस वजह से लेना पड़ा था क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प मौजूद नहीं था और इसी वजह से उन्होंने मां बनने के लिए इस तरीके का सहारा लिया था और एक बार में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। नीता अंबानी के जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद अब उनकी लाडली भी जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी है।