मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक माने जाते हैं। इस उद्योगपति की लोकप्रियता लगातार काफी ज्यादा ऊंचाइयों पर जा रही है और हाल ही में इस उद्योगपति ने आईपीएल के भी सारे अधिकार खरीद लिए हैं जहां उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा मुकाबले देखने पहुंचती रहती है।
नीता अंबानी को लगभग हर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का समर्थन करते हुए देखा जाता है जिसके कारण सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं। हालांकि कई मौकों पर मैदान में नीता अंबानी के साथ ऐसी बात देखने को मिली है जिसे देखकर लोग यह कहते नजर आए हैं कि कुछ खिलाड़ियों ने नीता अंबानी के साथ बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया।
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें नीता अंबानी को कुछ खिलाड़ियों ने गोद में ले रखा है तो किसी ने उन्हें गले लगा रखा है। आइए आपको बताते हैं वह कौन से खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने नीता अंबानी के साथ मैदान में सबके सामने ऐसा किया है।
नीता अंबानी को इस विदेशी खिलाड़ी ने लगा लिया था गले, हरभजन सिंह ने उठा लिया था गोद में
मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही क्रिकेट के मैदान में अपनी टीम का समर्थन करने के लिए आती रहती है। कई मौको पर यह देखा गया है कि नीता अंबानी के साथ विदेशी खिलाड़ी बहुत घुल मिलकर रहते हैं जिनमें कोरी एंडरसन का नाम भी शामिल है।
इसी विदेशी खिलाड़ी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने नीता अंबानी को जहां गोद में उठा रखा है वहीं उसके बाद हरभजन सिंह ने भी कुछ ऐसा ही नीता अंबानी के साथ किया था जिसे देखकर लोग यह कहने लगे थे कि मुकेश अंबानी की पत्नी के साथ इन खिलाड़ियों ने अच्छा व्यवहार नहीं किया है।
आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के इस व्यवहार की पूरी सच्चाई क्या थी जिसके कारण नीता अंबानी भी इन्हे मना नहीं कर पाई थी।
नीता अंबानी इस वजह से नहीं कर पाई थी खिलाड़ियों को मना, यह थी पूरी वजह
नीता अंबानी की हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह खिलाड़ियों के गले लगते नजर आ रही है कुछ खिलाड़ी उन्हें गोद में उठा रहे हैं। शुरुआती तस्वीरों को देखकर लोग यही कहते नजर आ रहे हैं कि नीता अंबानी को अपने खिलाड़ियों को इतनी खुली छूट नहीं देनी चाहिए जो वह उनके इतने करीब आ जाए।
आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों ने नीता अंबानी के साथ इस वजह से ऐसी हरकत की थी क्योंकि उसी साल मुकाबले में मुंबई की टीम ने खिताब जीतने में सफलता पाई थी और खुद नीता अंबानी मानती है कि वह अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत ही दोस्ताना व्यवहार रखती है और उन्हें परिवार की तरह मानती है।
इसी वजह से उन खिलाड़ियों ने भी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए नीता अंबानी के साथ ऐसा किया था। इसी वजह से नीता अंबानी और उनके परिवार वालों को भी इन खिलाड़ियों के इस व्यवहार से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई थी।