बॉलीवुड जगत के लिए साल 2023 बहुत ही खराब साबित हुआ था पिछले साल कई ऐसे महान कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया था जिन्होंने अपने अभिनय क्षमता से लोगों के दिलों को जीत लिया था।
अपने पसंदीदा कलाकारों को खोने की वजह से ही लोगों को उम्मीद थी कि अब इस नए साल में सभी कलाकारों के साथ सब कुछ अच्छा होगा लेकिन अब इस नए साल के दूसरे ही महीने में एक ऐसे महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसकी वजह से सभी सितारों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और लोग इस महान कलाकार को याद करते नजर आ रहे है।
आपको बता दे की फिल्म इंडस्ट्री के जिस महान गायक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है उसकी लोकप्रियता हद से ज्यादा थी। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सिनेमा इतिहास के उस कौन से महान गायक ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसे याद करके अब सभी लोगों की आंखें नम हो रही हैं।
पंकज उदास ने कह दिया दुनिया को अलविदा, सिर्फ 72 वर्ष की उम्र में ही छोड़ दी दुनिया
पंकज उदास बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे महान गायक है जिनके गजल को सुनकर लोगों का दिल खुश हो जाता था पंकज उदास ने साल 1986 में आई फिल्म “नाम” में चिट्ठी आई है गाने में जान डाल दी थी।
इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते हुए नजर आते हैं और इसे सुनकर लोगों का दिल खुश हो जाता है अब यही मशहूर गायक 72 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।
इस बड़ी खबर को सुनकर सिने जगत में किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि उनकी उम्र सिर्फ 72 साल थी और कुछ समय पहले तक वह पूरी तरह से ठीक थे। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से कम उम्र में ही यह महान गायक इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है।
पंकज उदास ने 26 फरवरी को कहा दुनिया को अलविदा, लंबे समय से थे इस वजह से परेशान
पंकज उदास से महान गायक फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही दूसरा कोई और रहा हो गजल गायकी में उनके आसपास भी दूसरा कोई और गायक नजर नहीं आता है। जिस किसी को भी सोमवार की सुबह यह जानकारी मिली है कि यह महान गायक अब इस दुनिया में नहीं रहा तो सभी लोग उनके लिए परेशान हो चुके हैं।
आपको बता दे कि पिछले कुछ समय से वह लगातार भर्ती थे और उनके चाहने वाले यही प्रार्थना करते नजर आ रहे थे कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाए लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
आज सुबह 11:00 बजे इस महान गायक ने अपने जीवन की अंतिम सांस ली हालांकि वह किस गंभीर समस्या से पीड़ित थे इस बात की जानकारी तो नहीं आई है लेकिन उनके गुजरने पर बॉलीवुड के नामी सितारे जरूर अपने आंसू बहाने लगे हैं।
हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि इस महान गायक को भगवान अपने चरणों में स्थान दे क्योंकि वह ना सिर्फ एक महान गायक थे बल्कि उनका व्यवहार भी बेहद खूबसूरत था।