परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है जिनके नाम की चर्चा साल 2023 में बहुत ज्यादा हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है यह रही है कि इस खूबसूरत अभिनेत्री ने जाने माने राजनेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी और सगाई के बाद से ही उनके चाहने वाले बेसब्री से उनकी शादी की प्रतीक्षा करने लगे थे।
परिणीति चोपड़ा के बारे में आपको बता दे कि वह बॉलीवुड जगत की एक बड़ी हीरोइन है और प्रियंका चोपड़ा की बहन होने के नाते बॉलीवुड में उन्हें काफी सम्मान दिया जाता है। यही नहीं खुद परिणीति चोपड़ा का यह मानना है कि वह अपनी बड़ी बहन को मां समान मानती है और इसी वजह से उन्हें उम्मीद थी की प्रियंका चोपड़ा उनकी शादी में आकर चार चांद लगा देगी।
आइए आपको बताते हैं लेकिन हाल ही में अब वह कौन सी खराब खबर सामने आ गई है जिसे सुनकर परिणीति चोपड़ा को बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि उनके साथ एन मौके पर ऐसा हो सकता है।
परिणीति चोपड़ा की बहन को लेकर आई है बेहद खराब खबर, शादी में शामिल नहीं हुई प्रियंका
परिणीति चोपड़ा ने जब बॉलीवुड की गलियों में कदम रखा था तब खुद उन्होंने यह ऐलान किया था कि वह अपनी बड़ी बहन की वजह से ही आज इस मुकाम पर पहुंच पाई है यही वजह रही थी कि सभी लोगों का यह कहना था कि परिणीति अपनी बड़ी बहन को मां का दर्जा देती है जिस कारण से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी में प्रियंका चोपड़ा बड़े शानदार ढंग से पहुंचेगी।
लेकिन हाल ही में अब इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हुई है और इस बात की पूरी जानकारी भी सबको मिल गई है। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से प्रियंका चोपड़ा इस खास मौके पर भारत नहीं आ सकी है।
प्रियंका चोपड़ा इस वजह से नहीं आ पाई भारत, सामने आ गई पूरी सच्चाई
परिणीति चोपड़ा की शादी आज उदयपुर के लीला पैलेस में धूमधाम के साथ होने जा रही है। इस मौके पर हर कोई प्रियंका चोपड़ा का इंतजार कर रहा था कि आखिर कब यह देसी गर्ल आकर अपनी बहन को गले लगाएगी क्योंकि परिणीति चोपड़ा की सगाई के दौरान बड़े ही शानदार अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन को मुबारकबाद दी थी और उन्होंने सामने से आकर अपनी बहन को गले लगाया था। लेकिन अब उनकी शादी के बारे में यह जानकारी सामने आ गई है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होगी।
दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह है यह है कि इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने काम में व्यस्त है और इसी वजह से उन्होंने अपनी छोटी बहन को दूर से ही शुभकामनाएं दे दी है इस बात को सुनकर सबसे ज्यादा दुख परिणीति चोपड़ा को हुआ है क्योंकि वह अपनी बड़ी बहन को मां समान मानती है और ऐसे में अब जब प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुई है तब परिणीति चोपड़ा को इससे काफी ज्यादा परेशानी हुई है।