प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है जिनके ऊपर लोगों की नजर हमेशा बनी हुई रहती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कई मौकों पर अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया है। अपने मनोरंजन के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने निजी जीवन की वजह से भी चर्चा में रहती है क्योंकि पिछले ही साल इस खूबसूरत अभिनेत्री ने मां बनने का सुख प्राप्त किया था।
प्रियंका चोपड़ा जबसे मां बनी है उसके बाद से लगातार अपनी बेटी के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियों को अपने चाहने वालों के साथ साझा करती नजर आती है हाल ही में उसका नजारा तब देखने को मिला है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के शुरुआती दिनों को बताया है।
आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने कैसे अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया है जिसे सुनकर सभी लोग अब प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करने लगे हैं और कहते हैं कि वाकई में इस अभिनेत्री ने अपनी बेटी का खूब ख्याल रखा है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी को लेकर सामने आ गई थी ऐसी बात, खुद प्रियंका को नहीं हो रहा था यकीन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाल ही में दिए गए बयान में बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म होने वाला था तब इस बात को लेकर वह बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थी।
प्रियंका ने बताया कि उनकी यह खुशी तब खराब हो गई जब उनकी बेटी के बारे में यह जानकारी उन्हें मिली कि उनका जन्म समय के पहले हो जाएगा जिसे सुनकर प्रियंका चोपड़ा थोड़ी सी परेशान हो गई थी।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी बेटी जन्म के बाद भी काफी दिनों तक भर्ती रहेगी जिसकी वजह से वह ठीक ढंग से सो भी नहीं पा रही थी।
आइए आपको बताते हैं इस मौके पर कैसे प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने मिलकर अपनी बेटी को पल भर के लिए भी दूर नहीं किया।
प्रियंका चोपड़ा 24 घंटे रहती थी अपनी बेटी के पास, पल भर के लिए भी नहीं होती थी दूर
प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती कुछ महीने पहले ही 1 साल की हो चुकी है जिस मौके पर प्रियंका बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थी। हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था तब उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी।
एक समय मे तो प्रियंका चोपड़ा को ऐसा लगने लगा था कि जैसे वह अपनी बेटी को खो देगी और इसी कारण से उन्हें पूरी रात नींद नहीं आती थी और वह अपनी बेटी के बारे में ही सोचती नजर आती थी।
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान अपने पति की तारीफ की जिन्होंने हर कदम पर अपना साथ निभाया और उसके बाद प्रियंका ने बताया कि आखिरकार उनकी प्रार्थना और मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से उनकी बेटी लंबे समय तक भर्ती होने के बाद भी सुरक्षित रह पाई और आज वह प्रियंका चोपड़ा के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन बिता रही है।
जिस किसी ने भी प्रियंका के इस बयान को सुना तब लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि प्रियंका ने अपनी बेटी के लिए खूब संघर्ष किया है।