प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जो कई सालों से बॉलीवुड की फिल्मों में नजर नहीं आई है लेकिन उसके बाद भी उनकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रियंका की दिलकश अदाएं आज भी जब लोग सोशल मीडिया पर देखते हैं तब सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते हैं क्योंकि विदेशों से प्रियंका हमेशा अपनी दिलकश तस्वीरें साझा करती रहती है।
हाल ही में लेकिन अब बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना भारत में अपने कदम रख चुकी है और इस बार भारत में आने के बाद उन्होंने अपनी लाडली मालती को भी लाया है जिनके एक दीदार के लिए उनके चाहने वाले लंबे वक्त से तरस रहे थे।
आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा कैसे हाल ही में अपनी खूबसूरत लाडली के साथ मुंबई के सबसे मशहूर मंदिर सिद्धिविनायक के दर्शन करती नजर आई जहां प्रियंका और उनकी लाडली को देखकर सभी लोग उनके ऊपर खूब प्यार लुटाते नजर आए है।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ किए भगवान के दर्शन, मालती नजर आई बेहद खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा जब बीते साल भारत आई थी तब उन्होंने अपने साथ अपनी लाडली बेटी को नहीं लाया था जिसकी वजह से उनके कई चाहने वाले इस बात को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे थे कि आखिर क्यों प्रियंका भारत आने के बाद भी अपनी बेटी को लेकर नहीं आई है।
अब प्रियंका ने अपने सभी चाहने वालों के मन की मुराद को पूरा करते हुए भारत में अपने कदम को रख दिया है और भारत में आते ही सबसे पहले वह नीता अंबानी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची और उसके बाद वह भारत के कुछ ऐसे जगहो पर घूमती नजर आ रही है जहां से उनको खूब लगाव है।
आइए आपको बताते हैं इस दौरान कैसे प्रियंका अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जहां उनके दर्शन करने के दौरान लोग मालती की मासूमियत की खूब तारीफ करते नजर आए।
प्रियंका की लाडली की मासूमियत ने जीत लिया सब का दिल, अगले सप्ताह भारत छोड़ विदेश रवाना होगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हाल फिलहाल में अपनी दिलकश अदाएं एक बार फिर से लोगों को दिखाती नजर आ रही है क्योंकि इस खूबसूरत हसीना को सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन करते हुए देखा जा रहा है जो उन्होंने अपनी बेटी के साथ किया है।
लोगों ने इस दौरान जैसे ही उनकी बेटी मालती को देखा है तब सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि मालती की मासूमियत ऐसी है कि कोई भी उनसे प्यार कर बैठेगा।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा भीड़ की वजह से अपनी बेटी को पल भर के लिए भी खुद से दूर नहीं कर रही थी और इसी वजह से सभी लोग प्रियंका और उनकी बेटी को भगवान के दर्शन करते हुए देखकर तारीफ करने लगे और यह कहते नजर आए कि प्रियंका ने अपनी बेटी को भगवान के दर्शन करवा कर बहुत अच्छा काम किया है और उसके बाद सभी लोग मालती की मासूमियत की भी तारीफ करने लगे और यह कहने लगे कि प्रियंका को अभी कुछ समय और भारत में गुजारना चाहिए।