मुकेश अंबानी के अलावा भारत में अगर किसी दूसरे उद्योगपति की नाम की चर्चा सबसे ज्यादा होती है तो वह कोई और नहीं बल्कि रतन टाटा है। इस दिग्गज उद्योगपति की छवि इतनी शानदार है कि सभी लोग उनका नाम बहुत सम्मान के साथ लेकर नजर आते हैं क्योंकि हर किसी का यही कहना है कि उन्होंने अपना सब कुछ अपने देश पर लुटा दिया है।
उनकी कंपनी टाटा भी हमेशा ऐसी शानदार गाड़ियों का निर्माण करती है जो कम कीमतों में शानदार सुविधाएं देती है। रतन टाटा ने खुद यह सपना देखा था कि वह सभी देशवासियों को कार में सवार देखना चाहते हैं जिसकी वजह से ही उन्होंने ₹100000 की कार का निर्माण किया था और वह खुद भी उसी गाड़ी में सफर करते रह जाते हैं।
हालांकि इतने अमीर होने के बाद भी वह आज तक अकेले रह गए हैं लेकिन हाल ही में अब उनके उत्तराधिकारी का नाम सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कौन वह शख्स है जो आने वाले समय में रतन टाटा का उत्तराधिकारी बन सकता है।
रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में दिखेगा यह शख्स, दिन भर रहता है उनके साथ
रतन टाटा की लोकप्रियता आज किसी से छिपी नहीं है। यह बात तो सभी जानते हैं कि वह आज तक कुंवारे रह गए हैं और उसके बाद खुद उन्होंने यह ऐलान किया था कि वह देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं।
यही वजह थी कि वह हमेशा दूसरे लोगों की मदद करते नजर आते हैं और हर वह कदम उठाते हैं जिससे देशवासियों को फायदा पहुंचे। हाल ही में अब एक ऐसे शख्स की तस्वीर सामने आई है जो आने वाले समय में रतन टाटा का उत्तराधिकारी बन सकता है जिसका नाम शांतनु नायडू है। आइए आपको बताते हैं कौन है शांतनु जो आने वाले समय में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में टाटा कंपनी का मालिक बन सकता है।
टाटा कंपनी का नया मालिक बन सकता है यह युवा लड़का, रतन टाटा के साथ आता है हर जगह नजर
टाटा कंपनी आज एक ऐसी कंपनी है जो पूरी दुनिया में फैली हुई है। लेकिन सबके जेहन में यही सवाल होता है कि आने वाले समय में जब रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहेंगे तब उनकी जगह पर इसका उत्तराधिकारी कौन होगा। हाल ही में लोगों को इसका जवाब भी मिल गया है जब लोगों ने रतन टाटा की कुछ तस्वीरों को देखा है।
दरअसल पिछले कुछ समय में रतन टाटा जहां कहीं भी जा रहे हैं तब इस दौरान उनके साथ शांतनु नायडू नाम का एक युवा लड़का जरूर रहता है जिसके बारे में ही अब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि आने वाले समय में अगर रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहेंगे तब उत्तराधिकारी के रूप में शांतनु नायडू का नाम ही सबसे आगे हो सकता है हालांकि यह बात तो बस कहने के लिए ही है क्योंकि अभी तक खुद रतन टाटा ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि उनके जाने के बाद टाटा कंपनी का मालिक कौन होगा।