शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में से एक रह चुके हैं एक वक्त में इस महान अभिनेता का नाम अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज के साथ में जोड़ा जाने लगा था और लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते थे। शत्रुघ्न फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में से एक है और इस महान अभिनेता के बाद उनकी बिटिया ने भी बॉलीवुड की गलियों में अपने कदम को रख दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में कदम तो शानदार अंदाज में रखा लेकिन पिछले कुछ समय में अब सोनाक्षी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में रही है क्योंकि वह कहीं ऐसे लोगों से रिश्ता बना चुकी है जिसकी वजह से उन्हें खूब सुर्खियां मिली है। आइए मिलाते हैं आपको सोनाक्षी सिन्हा के उन प्रेमियों से जिनके साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही है।
सलमान खान
सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी दबंग फिल्म में इन दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी। इसी फिल्म में काम करने के दौरान इन दोनों की नजदीकी भी बढ़ने लगी थी। सबको ऐसा लगने लगा था कि सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार की बहू भी बन सकती है लेकिन फिर सलमान खान ने सोनाक्षी से दूरी बनानी शुरू कर दी और सोनाक्षी ने सलमान का साथ छोड़ दिया।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने लगातार कई फिल्मों में काम किया इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर लोगों को बहुत पसंद आने लगी। यही नहीं अक्षय कुमार भी सोनाक्षी सिन्हा की कई मौकों पर तारीफ करने लगे और इस बात की भनक जैसे ही अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल को लगी तब उन्होंने उनकी जमकर फटकार लगाई। अक्षय कुमार की पत्नी जब उनके ऊपर नाराज हुई तब अक्षय ने भी सोनाक्षी से अपना पल्ला झाड़ लिया और उसके बाद सोनाक्षी ने भी अक्षय कुमार से दूरी बना ली।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म तेवर में एक दूसरे के साथ काम किया था इस फिल्म में काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हर जगह यही चर्चा होने लगी थी कि जरूर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के साथ रिश्ते में है लेकिन उसके बाद अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा का साथ थाम लिया और फिर सोनाक्षी अकेली रह गई।
जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय में जहीर इकबाल के साथ रिश्ते की वजह से सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही है। जहीर इकबाल सलमान खान के मुंह बोले भाई है और इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को एक दूसरे के साथ में बेहद पसंद आती है सोनाक्षी सिन्हा जिस महफिल में जाती है वहां पर उन्हें जहीर इकबाल के साथ में ही देखा जाता है और इस वजह से सबको ऐसा लगने लगा है कि सोनाक्षी सिन्हा जरूर जहीर इकबाल के साथ शादी करके ही मानेगी। अब देखना यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के इस रिश्ते से खुश होते हैं या नहीं क्योंकि जहीर के साथ रिश्ते में रहने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को काफी गलत बातों का सामना करना पर रहा है।