रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक है जो पर्दे पर जब भी नजर आते हैं तब उनका आत्मविश्वास अलग ही तरह का होता है।इस अभिनेता ने जबसे दीपिका पादुकोण के साथ में शादी की है उसके बाद से उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है|
हाल ही में 2023 में जब सर्वे किया गया है तब उसमें रणवीर सिंह भारत के सबसे कीमती सितारों में से एक है और प्रचार के मामले में हो या फिर फिल्म के मामले में हो हर मामले में रणवीर सिंह दूसरे सितारों को काफी पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं और लोगों को तो आश्चर्य तब हुआ जब उन्होंने विराट कोहली को भी सबसे महंगे सितारों में पीछे छोड़ दिया।
आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह की इस उपलब्धि को देखकर कैसे अल्लू अर्जुन के चाहने वाले इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं और यह कह रहे हैं कि यकीन नहीं होता कि रणवीर सिंह आखिर कैसे इतने बड़े अभिनेता बन गए हैं।
रणवीर है भारत के नंबर एक अभिनेता, सामने आई आंकड़ों से सच्चाई
रणवीर सिंह के बारे में हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि पूरे भारत में वह सबसे कीमती सितारों में से एक है जो ना सिर्फ फिल्म और प्रचार करने के खूब पैसे लेते हैं बल्कि अमीरी के मामले में भी वह दूसरे सितारों से कहीं ज्यादा आगे हैं।
इस सूची में दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 20वें नंबर पर स्थित हैं जिनके पास 31.4 मिलियन डॉलर रुपए हैं।
अल्लू अर्जुन के चाहने वालों ने जैसे ही यह देखा कि उनके पसंदीदा सितारे की सूची 20वे नंबर की है और रणवीर सिंह जैसा एक सितारा पहले नंबर पर है तब किसी को भी इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं आ रहा है और आइए आपको बताते हैं उसके बाद क्यों लोग इस आंकड़े को गलत करार देने लगे हैं।
रणवीर सिंह को नंबर एक पर देखकर खुश नहीं हुए हैं पुष्पा के चाहने वाले, कह दी यह बड़ी बात
रणवीर सिंह के लिए साल 2023 में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई जब इस अभिनेता के बारे में यह बात कही जाने लगी है कि साल 2023 में वह भारत के सबसे बेशकीमती सितारों में से एक है और उनकी उपलब्धि वाकई में मायने रखती थी।
हालांकि अल्लू अर्जुन के चाहने वाले रणवीर को नंबर एक पर देखकर यह समझ नहीं पाए और यह कहते नजर आए कि 2022 में रणवीर की रिलीज हुई 4 फिल्में बिल्कुल भी नहीं चली उसके बाद भी आखिर कैसे वह नंबर एक सितारे हो सकते हैं क्योंकि पुष्पा ने अकेले ही 600 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी जिसके कारण अल्लू अर्जुन को रणवीर सिंह से ऊपर होना चाहिए था।
जिस किसी ने भी अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की ऐसी हालत रणवीर सिंह के प्रति देखी है तब सभी लोग यह कहते नजर आए हैं कि रणवीर ने अल्लू अर्जुन कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है और यही बात उनके चाहने वाले हजम नहीं कर पा रहे हैं।