आज 30 मार्च का दिन शनिवार है। शनिवार का दिन सनातन संस्कृति में शनिदेव का माना जाता है जो न्याय के देवता है और उनकी दृष्टि से कोई नहीं बच सकता। वही आज बजरंगबली का भी दिन है जो अपने भक्तों पर जब प्रसन्न होते है तब उनकी कृपा से लोगों के बिगड़े काम बन जाते हैं। आज बजरंगबली की कृपा 3 राशियों के ऊपर होने वाली हे जिसकी वजह से कर्क राशि समेत 3 राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। आइए आपको बताते है कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से अपने भागदौड़ से परेशान चल रहे थे आज उन्हें बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आय के नए साधन खुल सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा लेकिन धन के खर्च की अधिकता की वजह से भी मन व्यथित रहेगा और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव देखने को मिल सकता है। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत नहीं करें नहीं तो उसमें रुकावट आ सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के आय में अचानक से बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज किसी लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं जहां पर आय के नए साधन खुलेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है जिससे आप खुद के अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन खुश रहेगा। कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है जहां पर आर्थिक रूप से आपका दिन संपन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले ऐसे जातक जो अपने व्यवसाय में रुकावट से परेशान थे आज उसमें तेजी देखी जा सकती है। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपका दिन शुभ रहने वाला है भगवान विष्णु का ध्यान लगाए और अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करें जिससे आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे वक्त से नौकरी की तलाश में थे आज उनके किसी मित्र से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे जातक जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा था आज उनका भाग्य उदय होगा और कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है और आर्थिक रूप से उनका दिन संपन्न रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को आज संभल कर रहना होगा। आपके लिए परिस्थितिया प्रतिकूल बन रही हैं जिसकी वजह से किसी के ऊपर भी आज भरोसा ना दिखाएं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचे क्योंकि इस दौरान आपको चोट लग सकती है। आर्थिक रूप से आमदनी कम होगी लेकिन खर्च अधिक होंगे जिससे मन परेशान बना रहेगा। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।