भारत में शादी एक ऐसी रस्म है जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न करवाया जाता है। एक पिता अपनी बिटिया की शादी में अपना सब कुछ लुटा देता है और यही वजह है कि कई बार शादियां इतने राजशाही अंदाज में होती है जिसकी चर्चा कई सालों तक होती रहती है।
भारत में वैसे बात की जाए आज तक की सबसे ग्रैंड शादी की तो इसमें सभी लोग मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी की शादी की बात करते हैं जिसमें मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए थे ईशा अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसे बहाए गए थे और सभी बॉलीवुड सितारे भी इसमें शामिल हुए थे।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो ईशा अंबानी की शादी से भी ग्रैंड था। आइए आपको मिलाते हैं उन दो सितारों से जिनकी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था और यह आज तक के इतिहास की सबसे महंगी शादी कहीं जाती है।
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी में खर्च हुए थे सबसे ज्यादा रुपए, आज तक की है यह सबसे शाही शादी
मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी के बारे में हर किसी का यही मानना है कि उनकी शादी आज तक की सबसे महंगी शादी है लेकिन आपको बता दे की प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी आज तक की सबसे भव्य शादी मानी जाती है।
मुकेश अंबानी की लाडली की शादी में जहां सिर्फ 400 करोड रुपए खर्च हुए थे वहीं दूसरी तरफ प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी में 914 रुपए की धनराशि खर्च हुई थी जिससे साफ पता चलता है कि यह शादी किस अंदाज में हुई होगी।
आपको जानकारी यकीन नहीं होगा कि लगभग 28.4 मिलियन लोगों ने इन दोनों की शादी का लाइव नजारा देखा था। आइए आपको बताते हैं इस शादी की और क्या खासियत है जो इसे सबसे ग्रैंड बना रही है।
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी का नहीं है कोई जोड़, कोई नहीं कर सकता इन दोनों की शादी की बराबरी
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी के बारे में यह बात जिसने भी जाना है कि इन दोनों की शादी में 914 करोड रुपए खर्च हुए थे तब सभी लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। बताया जाता है कि प्रिंसेस ने इस शादी में जो सफेद रंग का परिधान पहना था उसकी कीमत तकरीबन 4 करोड़ 10 लाख रुपए थी।
इस शादी में उनके ऊपर परिधान बहुत जच रहा था और यह सबसे महंगी कीमत का परिधान माना जाता है हालांकि परिधान के मामले में ईशा अंबानी ने उन्हें मात दे दिया था क्योंकि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में 90 करोड रुपए का लहंगा पहना था।
इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रिंसेस डायना को अपनी शादी में 3000 से ज्यादा तोहफे पर मिले थे जिससे साफ पता चलता है कि यह शादी कितनी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी और इसी वजह से इसे अब तक के इतिहास की सबसे महंगी शादी कहा जाता है जो कि सच भी है।