सिने जगत के लिए साल 2023 बहुत ही खराब साबित हुआ है इस साल कई महान हस्तियों ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस साल की शुरुआत में ही महान कलाकार सतीश कौशिक इस दुनिया को छोड़कर चल बसे थे उसके बाद जो दिग्गज कलाकारों के गुजरने का सिलसिला शुरू हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बीते दिनों ही काजोल की मां की हालत भी अचानक से बेहद खराब हो गई थी इन सब खबरों के बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा है कि अब सभी नामी सितारे आंसू बहा रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि जरूर मनोरंजन जगत को किसी की नजर लग गई है।
दरअसल एक ऐसे महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जो ना सिर्फ भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े अभिनेता थे बल्कि बॉलीवुड की भी 200 से अधिक फिल्मों में वह काम कर चुके थे। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन से उस महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसे याद करके अब बड़े सितारे अपने आंसू बहा रहे हैं।
भोजपुरी जगत के इस नामी कलाकार ने कहा दुनिया को अलविदा, बॉलीवुड की फिल्मों में भी कर चुके थे काम
भोजपुरी जगत के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक बृजेश त्रिपाठी के बारे में यह बड़ी खबर सामने आई है कि वह इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। लंबे वक्त से यह अभिनेता बड़े पर्दे पर नजर नहीं आया था और उनकी हालत काफी खराब चल रही थी। बताया जा रहा है कि मेरठ में पहले तो उन्हें भर्ती करवाया गया था जहां पर उनका इलाज लगातार करवाया जा रहा था लेकिन वहां पर सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें मुंबई लाया गया था।
बृजेश भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में से एक थे और भीष्म पितामह का किरदार भी उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से निभाया था। साल 1979 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले बृजेश त्रिपाठी भोजपुरी और बॉलीवुड में कुल 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके थे। आइए आपको बताते हैं कैसे यह दिग्गज कलाकार गुजर गया जिसे याद करके सभी सितारे आंसू बहा रहे हैं।
बृजेश त्रिपाठी की याद में नामी सितारे बहा रहे हैं आंसू, मुंबई में ली उन्होंने अपनी अंतिम सांस
बृजेश त्रिपाठी की हालत पिछले कई महीनो से बेहद खराब थी यही वजह थी कि वह मेरठ में लगातार भर्ती थे और हर कोई उनकी हालत का जायजा लेता नजर आ रहा था। मेरठ में जब उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई तब उसके बाद उन्हें मुंबई में भर्ती करवाया गया। मुंबई में भर्ती होते ही उनकी हालत ठीक होने के बजाय और भी ज्यादा खराब हो गई जहां पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
जिस किसी ने भी इस दिग्गज कलाकार के गुजरने की खबर को सुना है तब सबका यही कहना है कि भोजपुरी जगत को आज एक बड़ी क्षति पहुंची है यही वजह रही है कि सभी लोग अपनी नम आंखों से उन्हें विदाई देते नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।