श्रीदेवी अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थे। हर किसी का मानना है कि जब यह खूबसूरत अभिनेत्री साड़ी पहनकर अपनी दिलकश अदाएं दिखाती थी तब सब को उनके ऊपर प्यार आने लगता था और अब भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही हो लेकिन अब हाल फिलहाल में उनकी बेटी जानवी कपूर जरूर अपनी दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों को धड़का रही है।
आपको बता दें कि जानवी कपूर ने साल 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और किसी ने नहीं सोचा था कि मात्र 4 सालों में ही यह अभिनेत्री अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों के दिलों को ऐसा जीतेगी की सारी दुनिया उनकी दीवानी हो जाएगी।हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री के संपत्ति के कुल आंकड़ों की जानकारी सामने आई है।
आइए आपको बताते हैं कैसे फिल्म इंडस्ट्री में आने के मात्र 5 सालों में ही जानवी आज बॉलीवुड की नंबर एक अभिनेत्री बन चुकी है और बहुत आलीशान जिंदगी बिता रही है।
जानवी कपूर रहती है इस आलीशान बंगले में, कुल संपत्ति के आंकड़े आए सामने
जानवी कपूर साल 2022 में तब चर्चा में आ गई थी जब उनके बारे में यह खबर सामने आई थी कि उन्होंने खुद के रहने के लिए ₹52 लाख का फ्लैट लिया है। जिसने भी जानवी कपूर के इस महंगे फ्लैट को देखा था तब सभी लोग यह कहने लगे थे कि जरूर यह अभिनेत्री खूब कमाई कर रही है।
आपको बता दें कि जानवी कपूर इन दिनों प्रचार करने में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है और एक प्रचार करने की वह तकरीबन 50 लाख रुपए लेती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने साल 2022 में कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है और इसी वजह से अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हुए जानवी कपूर एक फिल्म करने के तकरीबन एक करोड़ रुपए चार्ज लेती है।
आइए आपको बताते हैं जानवी कपूर के पास इन 4 सालों में और कितनी संपत्ति इकट्ठा हो गई है जिसकी वजह से वह बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने लगी है।
जानवी कपूर के रुतबे की बराबरी नहीं कर सकता है कोई, इतने करोड़ रुपए की मालकिन है जानवी
जानवी कपूर इन दिनों एक बार फिर से अपने संपत्ति के आंकड़ों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में जानवी कपूर के साल 2022 के आंकड़े जब सामने आए हैं तब उसमें यह अभिनेत्री 58 करोड़ रुपए की मालकिन बताई जा रही है। यह खूबसूरत अभिनेत्री साल 2023 में भी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली है और उसके अलावा मुंबई में उनके दो जगह आलीशान फ्लैट है जिसमें जानवी बिल्कुल महारानी वाली जिंदगी जीती नजर आती है।
जिसने भी जानवी कपूर की इन अदाओं और इस आलीशान जिंदगी को देखा है तब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि श्रीदेवी की लाडली अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है और आने वाले समय में उनकी संपत्ति में और भी इजाफा हो सकता है। जानवी की खूबसूरती कि कई दिग्गज भी सराहना कर चुके हैं और इसी वजह से यह अभिनेत्री आने वाले समय में अपना नाम और भी बड़ा कर सकती है।