महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं इस महान खिलाड़ी के ऊपर आईपीएल 2024 में भी सबकी नजर बनी रहने वाली थी क्योंकि खुद धोनी ने यह ऐलान कर दिया था कि वह चेन्नई में अपना आखिरी मुकाबला खेलते नजर आएंगे यही वजह थी कि उनके चाहने वाले बहुत ही बेसब्री के साथ आईपीएल 2024 का इंतजार करते नजर आ रहे थे।
हाल ही में लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब ऐसी खबर सामने आ गई है कि उनके चाहने वालों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं लड़ रहे हैं और लोगों का यह कहना है कि धोनी ने यह बहुत ही गलत काम किया है।
आइए आपको बताते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के पहले ऐसी कौन सी खराब खबर सामने आई है जिसकी वजह से धोनी के चाहने वाले पूरी तरह से टूट चुके हैं और अब आईपीएल देखने से भी मना करते नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के पहले ही छोड़ दी अपनी कप्तानी, सोशल मीडिया पर तस्वीर से सामने आई सच्चाई
महेंद्र सिंह धोनी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक है हाल ही में इस महान खिलाड़ी का इंतजार लोग शुक्रवार की शाम को बेंगलुरु के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरने के वक्त का कर रहे थे लेकिन अब उसके पहले ही धोनी के बारे में यह खराब खबर सामने आ गई है कि अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते नहीं नजर आएंगे।
धोनी के चाहने वालों को इस खबर का यकीन ही नहीं हुआ और लोग इस मौके पर धोनी से सवाल भी करते नजर आ रहे थे कि आखिर उन्होंने बिना किसी घोषणा के इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों यह बात कही जाने लगी है कि धोनी इस आईपीएल में सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद यह खिलाड़ी बन चुका है चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान, मिली है यह बड़ी जिम्मेदारी
महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान के रूप में देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी बेताब नजर आ रहे थे लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि धोनी इस आईपीएल में कप्तान के रूप में नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में ही मैदान में उतरेंगे इसका नजारा तब देखने को मिला है जब आईपीएल 2024 के सभी कप्तानों को फोटो शूट के लिए बुलाया गया था इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी को ना देखकर लोगों को काफी परेशानी हुई महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में रितुराज गायकवाड पहुंचे हुए थे जो चेन्नई का युवा खिलाड़ियों में से एक है जिस किसी ने भी यहां पर धोनी को नदारद देखा है तब सभी लोग उनके लिए बेहद परेशान हो गए हैं हालांकि हर किसी को उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2024 में विकेट के पीछे वही कमाल दिखाएंगे जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं और यही वजह है कि सभी लोग बेसब्री से आरसीबी बनाम चेन्नई मुकाबले का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।