प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महान और खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है इस खूबसूरत अभिनेत्री ने भारत के लिए मिस वर्ल्ड जीतने का गौरव प्राप्त किया था और उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपना कदम रखा था कम समय में ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की गलियों में राज करने लगी थी और हर कोई उनकी शानदार एक्टिंग के दीवाने हो चुके थे।
प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड में शानदार अभिनय करती थी बल्कि उन्होंने विदेशों में जाकर भी अपनी शानदार अभिनय का जलवा दिखाया था जिसके लिए ही लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते थे।
हाल फिलहाल में अब प्रियंका चोपड़ा लोगों के बीच अपने खूबसूरत व्यवहार की वजह से चर्चाओं में आ गई है क्योंकि विदेशी दुल्हनिया बनने के बाद भी उन्होंने अपनी सादगी और संस्कारों से सबका दिल जीत लिया है। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऐसा कौन सा काम किया है जिसकी सभी लोग खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस खूबसूरत व्यवहार की करने लगे हैं सभी लोग तारीफ, दिल जीतने वाला काम किया है देसी गर्ल ने
प्रियंका चोपड़ा को आखिर किस वजह से देसी गर्ल कहा जाता है एक बार फिर से इसका नजारा उनके भारत आने के बाद देखने को मिला है आपको बता दे की काम की व्यस्तता की वजह से प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं आ सकी थी लेकिन अब जब प्रियंका ने भारत में अपना कदम रखा है तभी इस मौके पर उनका संस्कारी अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अपनी बेटी के साथ बुधवार को भारत पहुंची और भारत आते ही वह सबसे पहले अयोध्या मंदिर पहुंची है जिसके प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया गया था। आइए आपको बताते हैं इस मौके पर कैसे उनकी लाडली और प्रियंका के संस्कारी अंदाज को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के संस्कारी अदाओं पर हार बैठे हैं सभी लोग अपना दिल, बिटिया ने भी किए प्रभु श्री राम के दर्शन
प्रियंका चोपड़ा भले ही निक के साथ शादी करने के बाद विदेशी दुल्हनिया बन चुकी हो लेकिन उनके संस्कार अभी भी उन्हें सबसे अलग बनाते हैं। हाल ही में इसका नजारा उनके भारत आने के बाद लोगों को देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर अब जो तस्वीर सामने आई है उसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और अपनी बिटिया मालती के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने पहुंची है।
इस मौके पर पारंपरिक परिधान में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा था। जिस किसी ने भी प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज और उनके इस व्यवहार को देखा है तब सभी लोग उनके संस्कारों की तारीफ करने लगे हैं इस मौके पर लोग प्रियंका चोपड़ा की बिटिया के ऊपर भी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि विदेशों में जाने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा अपने संस्कारों को नहीं भूली है ऐसा कहकर सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।