दुनिया भर में आज बात जब सबसे महंगे धातुओं की होती है तो उसमें सबसे पहले लोग सोना और चांदी का नाम लेते नजर आते हैं। सोना एक ऐसी धातु है जिसे गर्म करने के बाद कोई भी आकार दिया जा सकता है और इस समय इसकी कीमतें आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है।
दरअसल वर्तमान में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹50000 लगभग है जिसकी वजह से ही इसे दुनिया में सबसे महंगी धातु कहा जाता है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे धातु के बारे में जो कीमतों के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दे रहा है और रासायनिक क्रिया के मामले में भी यह धातु सोने से कई गुना ज्यादा ऊपर है और बेशकीमती है।
आइए आपको बताते हैं उस खास धातु के बारे में जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है और सभी लोग इस रासायनिक धातु की खासियत को जानने के बाद वाकई में यह बात कबूल कर रहे हैं कि यह धातु सोने से कहीं ज्यादा कारगर और कीमती है।
सोना नहीं बल्कि यह धातु है सबसे ज्यादा कीमती, 1 ग्राम की कीमत है ₹11000
सोने के बारे में यही कहा जाता है कि यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे कीमती धातु है। सोने के 1 ग्राम की कीमत लगभग ₹5000 है जिसकी वजह से ही उसके बारे में ऐसा कहा जाता है लेकिन आपको बता दे की वर्तमान में रोडियम एक ऐसा धातु है जो कीमत के मामले में सोने से भी कहीं ज्यादा आगे है।
अगर आप रोडियम के 10 ग्राम धातु को खरीदेंगे तब इसके लिए आपको 110000 रुपए खर्च करने पड़ जाएंगे मतलब कि इसके एक ग्राम की कीमत लगभग ₹11000 है जो इसे सोने से दोगुनी कीमती का बना रहा है। आइए आपको बताते हैं इस धातु की क्या खासियत है जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।
रोडियम की कीमत है सोने से भी ज्यादा, इस खासियत की वजह से बहुत मांग है इसकी
साल 1803 और 1804 में प्लेटिनम से वैज्ञानिकों ने रोडियम की खोज की थी। प्लैटिनम में से दो धातु मिले थे जिसमें से एक का नाम पुलेडियम था और दूसरे का नाम उन्होंने रोडियम रखा था। इसका परमाणु संख्या 45 है और यह ज्यादातर रासायनिक क्रिया और विद्युत क्षेत्र में काम आता है जो बहुत ही कारगर सिद्ध होता है।
यह पूरी तरह से चमकीला पदार्थ होता है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। इसकी बढ़ी हुई कीमतों के पीछे की सबसे बड़ी वजह है इसका कम मात्रा में होना। दरअसल रोडियम बहुत कम मात्रा में उपलब्ध होता है जिसकी वजह से ही इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
आज विद्युत के क्षेत्र में रोडियम का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है और इसी वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। यह पूरी तरह से एक चमकीला पदार्थ होता है और आज वर्तमान में इसके एक ग्राम की कीमत तकरीबन 11000 रुपए है। यही वजह है कि अब सभी लोग इस बात को जान चुके हैं कि सोने से भी महंगा धातु पृथ्वी पर मौजूद है और इसका नाम रोडियम है।