मुकेश अंबानी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। जिस शानदार तरीके से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया है वह वाकई में काबिले तारीफ है और हर किसी का उनके बारे में यह कहना होता है कि वह अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करते नजर आते हैं।
मुकेश अंबानी ने साल 2020 में खुद इस बात का ऐलान कर दिया था कि उन्हें व्यवसाय में इस समय फायदा नहीं हो रहा है जिसकी वजह से ही वह अगले 5 साल तक बिना पैसों के काम करेंगे। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने व्यवसाय में सफलता पाने के लिए एक पैमाना बना रखा है और वह भी एक कर्मचारी की तरह इसमें से पैसे लेते हैं।
हाल ही में लेकिन अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के दो कर्मचारियों के बारे में जानकारी सामने आ गई है जो मुकेश अंबानी से भी ज्यादा तनख्वाह पाते हैं। आइए आपको मिलाते हैं उन दो कर्मचारियों से जो मुकेश अंबानी से भी ज्यादा तनख्वाह पाते हैं।
मुकेश अंबानी से ज्यादा तनख्वाह पाते हैं रिलायंस में यह दोनों कर्मचारी, सोशल मीडिया पर आई बड़ी जानकारी
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हाल ही में अब इस कंपनी के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें हितल मेसवाणी और निखिल मेसवानी दो ऐसे शख्स हैं जिनकी तनख्वाह मुकेश अंबानी से भी ज्यादा है।
इस खबर को पहली बार में जिस किसी ने भी सुना है तब उसे अपने कानों पर यकीन नहीं आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह बात पूरी तरह से सच है।
यह दोनों पिछले 30 सालों से भी अधिक समय से रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और हाल ही में अब इन दोनों की सैलरी की जानकारी सामने आ गई है। आइए आपको बताते हो मुकेश अंबानी की कंपनी में काम करने वाले इन दोनों शख्स को कितने रुपए का महीना मिलता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से इन दोनों को मिलता है इतने रुपए का महीना, सुनकर नहीं होगा आपको अपने कानों पर यकीन
मुकेश अंबानी की अपनी कंपनी में कोई शख्स उनसे ज्यादा महीना कमा रहा है इस बात को सुनकर शायद ही आपको अपने कानों पर यकीन हो लेकिन आपको बता दे कि यह बात पूरी तरह से सच है। निखिल मेसवानी और हीतल मेसवानी के बारे में हाल ही में यह जानकारी सामने आ गई है कि यह दोनों आलीशान जीवन जीने के मामले में और तनख्वाह के मामले में मुकेश अंबानी से भी आगे हैं।
इन दोनों को रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से सालाना एक करोड़ या 2 करोड नहीं बल्कि 24 करोड रुपए दिया जाता है। पिछले 25 सालों से मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी में इन दोनों को बरकरार रखा है और रिलायंस को नई ऊंचाई पर ले जाने में इन दोनों का अहम योगदान रहा है।
जिसकी वजह से रिलायंस की तरफ से उन्हें सबसे ज्यादा सालाना वेतन दी जाती है जिसे जानकर सभी लोगों का यह कहना है कि इन दोनों की बदौलत ही मुकेश अंबानी की कंपनी सफलता प्राप्त कर रही है।