विदेश घूमने का सपना हर इंसान का होता है। हर कोई यह चाहता है कि अपने जीवन में वह एक बार विदेश यात्रा पर जरूर जाए। ऊंची इमारतें और प्रकृति का शांत वातावरण हर किसी को पसंद आता है और कई बार लोग तस्वीरों और वीडियो में विदेशों की खूबसूरती देखकर वहां जाने का प्लान तो बनाते हैं लेकिन बजट की वजह से चाहकर भी कुछ लोग अपने मन को मसोस कर रह जाते हैं।
दरअसल विदेश घूमने में काफी पैसे खर्च होते हैं और इसी वजह से लोग चाहकर भी वहां नहीं जा पाते हैं। लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसे विदेशी पर्यटन स्थल के नाम बताने जा रहे हैं जहां पर कम बजट में ही अपने परिवार के साथ आप आसानी से घूम कर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं भारत के अलावा वह कौन से विदेशी स्थल है जहां पर आप अपने पूरे परिवार के साथ बेहद कम कीमत में घूम सकते हैं।
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आप बिना वीजा के भी दाखिल हो सकते हैं। नेपाल में प्राकृतिक धरोहरों की भरमार है और इसका खूबसूरत वातावरण लोगों को बेहद पसंद आता है। अगर आप देख कम कीमत में किसी विदेश की यात्रा करना चाहते हैं तब नेपाल आप के लिए सबसे उपयुक्त है। इसकी एक तरफ सिर्फ ₹10200 में आप पूरी कर सकते हैं जिसकी वजह से यह बजट में भी शामिल होता है।
श्रीलंका
भारत देश से सटा हुआ श्रीलंका भी बेहद खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि श्रीलंका भी बेहद कम कीमत में आप घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं क्योंकि इसके लिए आपको पूरे ट्रिप के लिए सिर्फ ₹15000 खर्च करने होंगे। श्रीलंका में कई खूबसूरत ऐसी जगह है जो लोगों को बेहद पसंद आती है और इसी वजह से यह विदेशी सैलानियों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है।
थाईलैंड
थाईलैंड की खूबसूरती को हर कोई पसंद करता है। यहां पर घूमने के लिए कई ऐसे खूबसूरत शहर है जहां पर कई फिल्म के भी हीरो हीरोइन अपने फिल्म के दौरान यहां पर पधार चुके हैं। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक थाईलैंड घूमने के लिए आपको मात्र ₹17000 खर्च करने होंगे और आप आसानी से यहां पर 7 दिनों तक घूम फिर सकते हैं जिसके लिए ही यह भारत के लोगों के सबसे पसंदीदा जगह में से एक है।
मलेशिया
मलेशिया जाने के लिए आपको वीजा का सहारा लेना पड़ सकता है। यहां पर एक ट्रिप आप आसानी से ₹18000 में पूरी कर सकते हैं और आपको बता दें कि यहां पर आधुनिकता और प्राचीन धरोहरों की ऐसी खूबसूरत मिसाले हैं जो लोगों को बेहद पसंद आती है। इसी वजह से आप भी कम बजट में अगर विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तब मलेशिया आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया भी एक ऐसा शहर है जहां की ऊंची इमारतें लोगों को बहुत लुभावनी लगती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप 30 दिनों से कम समय के लिए यहां पर जाना चाह रहे हैं तब आपको यहां पर जाने के लिए वीजा नहीं लगेगा। इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है और इसी वजह से आप यहां पर सिर्फ ₹22000 में एक ट्रिप पर जा सकते हैं।