26 नवंबर 2023 का दिन रविवार है रविवार के दिन जो व्यक्ति भी सूर्य को जल चढ़ाता है उसके जीवन की स्थिति काफी अच्छी हो जाती है आज बात करें ग्रहों की स्थिति के बारे में तो गुरु और चंद्रमा मेष राशि में है, शुक्र और केतु कन्या राशि में है, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में है, सिंह कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। इन गोचर की वजह से तीन राशि वाले जातकों में काफी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है आप जितने भी प्रयास करेंगे उसमें सफल होंगे जरूरत के हिसाब से आज आपके जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होती रहेगी स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत नजर आ रहे हैं प्रेम और संतान की स्थिति मध्य रहने वाली है। व्यवसाय में आज अच्छा मुनाफा होगा आज किसी भी यात्रा के दौरान लाल वस्तु को अपने पास रखें जिससे लोगों की स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातको के पैसे आज शुभ काम में खर्च हो सकते हैं मन खुश रहने वाला है व्यवसाय में अगर आप साझेदारी करते हैं तो उसकी स्थिति काफी बेहतरीन होने वाली है। स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत नजर आ रहे हैं प्रेम और संतान की स्थिति आज काफी बेहतरीन दिखाई दे रही है। व्यवसाय में आज सफलता मिलने वाली है निकट के मंदिर में जाकर पीली वस्तु का दान करें जिससे ग्रहों की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के आय में अचानक से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं आज शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। यात्रा की वजह से आज आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं स्वास्थ्य प्रेम और व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। भगवान विष्णु का ध्यान लगाए जिससे आपके जीवन की कठिनाइयां समाप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने वाली है कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकते हैं आज राजनीतिक कार्यों में भी आपको लाभ मिलने वाला है स्वास्थ्य आज काफी बढ़िया रहने वाला है प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतरीन नजर आ रही है। आज व्यवसाय की सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं इस दौरान पीली वस्तु को अपने पास रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जिनका भाग्य लंबे समय से उनका साथ नहीं दे रहा था उसमें उनका भाग्य उदय हो सकता है। रुका हुआ कार्य आज चल पड़ेगा यात्रा में लाभ होने के संकेत नजर आ रहे हैं आज भगवान के कार्य में आपकी रुचि बनी रहेगी स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है पीले वस्तु को अपने पास रखे जिससे आपके ग्रहों की स्थिति काफी मजबूत होगी।