9 सितंबर 2023 का दिन शनिवार है। शनिवार का दिन हिंदू धर्म में दो देवताओं का माना जाता है। सर्वप्रथम आते हैं बजरंगबली जिन्हें संकटमोचन कहा जाता है और आज के दिन जो व्यक्ति भी लाल वस्त्र धारण करने के बाद बजरंगबली की आराधना करता है तब बजरंगबली उसके सारे दुखों को हर लेते हैं।
दूसरे भगवान है शनि देव जो न्याय के देवता कहे जाते हैं और शास्त्रों के मुताबिक जो व्यक्ति भी छल कपट और दूसरों पर अत्याचार करता है तब शनिदेव उसे कहीं का नहीं छोड़ते।
आज ग्रह की चाल के अनुसार भी दो राशियों के ऊपर बहुत भारी धन वर्षा होने की संकेत हैं और आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के अंदर व्यावसायिक ऊर्जा का आज संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखा जा सकता है। आज प्रेम की स्थिति आपकी बहुत अच्छी नजर आ रही है। संतान आज आपकी बातों को ध्यान से सुनेगी और आपके हर आज्ञा का पालन करेगी। व्यवसाय में आज मुनाफा देखा जाएगा जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा और आर्थिक रूप से भी आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए संपन्न रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के धन में आज वृद्धि देखी जाएगी। अगर किसी नई जगह पर आप पैसा लगाना चाह रहे हैं तो थोड़ा सचेत हो जाए क्योंकि इससे आपको हानि हो सकता है। स्वास्थ्य में आज वृषभ राशि वाले जातकों के सुधार देखा जा सकता है। व्यवसाय में भी आज का दिन ठीक-ठाक गुजरने वाला है। आज घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आप की उपलब्धियो की तारीफ की जाएगी और आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है जिससे मन विचलित हो सकता है। आज व्यवसाय की स्थिति मिथुन राशि वाले जातकों की बहुत अच्छी नजर आ रही है। कुल मिलाकर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के मन में आज चिंता बनी रहेगी। धन के अधिक खर्च की वजह से मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति आज आपकी बहुत अच्छी नजर आ रही है। व्यवसाय में भी आज मुनाफा होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं जिससे आर्थिक रूप से आप परेशान नहीं होंगे। आज कर्क राशि वाले जातक लाल वस्तु को अपने पास रखें इससे उनके मन की अशांति दूर होगी और आर्थिक रूप से भी दिन सही होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले ऐसे जातक जिन्हें व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है उनके लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है। आज कहीं से आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों आज सिंह राशि वाले जातकों का बहुत अच्छा जाने वाला है। कुल मिलाकर सिंह राशि वाले जातकों का शनिवार बहुत अच्छा जाने वाला है जहां पर उनके ऊपर भगवान की विशेष कृपा होगी। पीली वस्तु को आप अपने पास रखें।